- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आम और दूध का एक साथ...

x
आम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आम का दूध के साथ सेवन किया है। आम और दूध का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बता दें कि आम का सीधे तौर पर दूध के साथ सेवन किया जा सकता है या इसका मैंगो शेक बनाकर पी सकते हैं। आम और दूध का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि दूध प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं आम में फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन ई और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं आम और दूध एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
आम और दूध एक साथ खाने के 6 जबरदस्त फायदे-Benefits Of Eating Mango And Milk In Hindi
आंखों के लिए फायदेमंद
आम और दूध का एक साथ सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आम विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप आम और दूध का एक साथ सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
नींद आती है अच्छी
अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको आम और दूध का एक साथ सेवन करना चाहिए। जी हां अगर आप ठंडे दूध के साथ आम का सेवन करते हैं, तो इससे नींद अच्छी आती है।
पाचन क्रिया में होता है सुधार
पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए आम और दूध का एक साथ सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और ब्लोटिंग, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
आम और दूध पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। आम और दूध का एक साथ सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
आम और दूध का एक साथ सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story