- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अधिक मात्रा में नमक...
लाइफ स्टाइल
अधिक मात्रा में नमक वाली चीजों का सेवन करने से समय से पहले आर्थराइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है
Rounak Dey
11 July 2023 3:03 PM GMT

x
जब भी बात आहार में गड़बड़ी की आती है तो मुख्यरूप से दो चीजों पर ध्यान सबसे पहले जाता है- चीनी और नमक की अधिकता। अधिक चीनी या मीठी चीजें खाने से वजन, ब्लड शुगर के बढ़ने का खतरा रहता है, इसी तरह नमक की अधिकता वाले आहार का सेवन करना भी शरीर के लिए हानिकारक दुष्प्रभावों वाला हो सकता है। यह ब्लड प्रेशर बढ़ाने के साथ हृदय रोगों और कई अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए सभी लोगों को नमक और चीनी, दोनों का सेवन कम से कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। कुछ अध्ययन में शोधकर्ताओं ने चेताया है कि अगर आप अधिक मात्रा में नमक वाली चीजों का सेवन करते हैं तो इसके कारण आपमें समय से पहले आर्थराइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है। नमक आखिर हड्डियों के लिए किस प्रकार से नुकसानदायक है और इसके अधिक सेवन से और किस-किस तरह की समस्याओं का जोखिम हो सकता है, आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।अधिक नमक के कारण कम हो सकता है कैल्शियम स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जितना अधिक नमक आप खाते हैं, शरीर से उतनी अधिक मात्रा में कैल्शियम कम होने का खतरा हो सकता है। हाई सोडियम वाली चीजें, कैल्शियम उत्सर्जन को बढ़ाती है और शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है जिसके कारण आपमें आर्थराइटिस या हड्डियों से संबंधित अन्य विकारों का खतरा हो सकता है। हाई सोडियम वाली चीजें के सेवन को ऑस्टियोपोरोसिस के लिए भी प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है।
हृदय रोगों का बढ़ सकता है खतरा सोडियम का अधिक सेवन आपके हृदय की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। जो लोग हाई सोडियम का सेवन करते हैं पर आहार में पोटेशियम की मात्रा कम होती है उनमें दिल का दौरा या हृदय से संबंधित कई अन्य बीमारियों के विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है।एक अध्ययन में पाया गया कि हाई सोडियम वाले आहार का सेवन करने वाले लोगों में अन्य की तुलना में समय से पहले मृत्यु का जोखिम 20% अधिक था। चूंकि सोडियम, ब्लड प्रेशर को बढ़ा देती है इसलिए यह हृदय रोगों के लिए और भी गंभीर स्थिति हो सकती हैअध्ययन में हाई सोडियम वाले आहार के सेवन को पेट के कैंसर के जोखिमों से भी जोड़कर देखा जाता रहा है। 268,000 से अधिक प्रतिभागियों पर किए गए अध्ययन की समीक्षा से पता चलता है कि प्रतिदिन 3 ग्राम या अधिक नमक का सेवन करने वालों में, एक ग्राम नमक का सेवन करने वालों की तुलना में पेट के कैंसर का खतरा 68% अधिक हो सकता है।
अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि स्वस्थ वयस्कों के लिए प्रतिदिन 1500-2000 मिलीग्राम की मात्रा में नमक का सेवन सुरक्षित हो सकता है। ध्यान रहे, ये सिर्फ भोजन में नमक की मात्रा नहीं है। आप चिप्स, नमकीन या अन्य चीजों का सेवन करते हैं, उसमें भी नमक होता है। यानी पूरे दिन में आपको कुल मिलाकर एक चम्मच से अधिक की मात्रा में नमक नहीं खाना चाहिए। यदि ब्लड प्रेशर या हार्ट की समस्या है तो इसकी मात्रा और भी कम करें।लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें
Heading
Content Area
Next Story