- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आपको सेहतमंद बनाएगा...
लाइफ स्टाइल
आपको सेहतमंद बनाएगा सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी का सेवन
Kajal Dubey
24 May 2023 1:50 PM GMT

x
शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी हैं और इसकी पूर्ती के लिए हर दिन पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी हैं। शरीर में पानी की कमी होने से सेहत के साथ ही त्वचा को भी नुकसान होता हैं। विशेषज्ञों के अनुसार हर दिन करीब 10 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे। इसी के साथ कहा जाता हैं कि सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए जो कि सेहत के लिए लाभदायक होता हैं और आपको कई तरह से फायदा पहुंचाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
यूरिन इंफेक्शन से बचाव
एक्सपर्ट अनुसार, सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से यूरिन इंफेक्शन से बचाव रहता है। इससे यूरिन दौरान जलन, दर्द आदि की समस्या दूर होती है। इसके अलावा सीने में जलन व दर्द से भी आराम मिलता है। वात्त से उत्पन्न रोगों से बचने के लिए गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है।
पाचन तंत्र करें मजबूत
खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से पेट साफ होता है। इससे पेट दर्द, जलन, अपच आदि पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है। इसके अलावा गैस की समस्या से आराम मिलता है। खासतौर पर कब्ज से परेशान लोगों के लिए यह एक औषधी का काम करता है।
ब्लड सर्कुलेशन रहेगा बेहतर
सुबह खाली पेट 1 गिलास गर्म या गुनगुना पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इसके अलावा इससे शरीर का तापमान बढ़ता है और पसीना आने लगता हैं। इससे शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है।
भूख बढ़ाए
जो लोग भूख ना लगने से परेशान हैं उन्हें रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसमें नींबू का रस, शहद, काली मिर्च व नमक मिलाकर पीने से दोगुना फायदा मिलता है। इससे भूख तेजी से बढ़ती है और शरीर अंदर से मजबूत होता है।
पीरियड्स पेन से दिलाए राहत
कई लड़कियों को पीरियड्स दौरान पेट में असनीय दर्द की परेशानी होती है। इससे बचने के लिए सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीना कारगर माना गया है। एक्सपर्ट अनुसार, इस पीरियड्स दौरान दर्द से मांसपेशियों में जो खिंचाव होने लगता है। ऐसे में गुनगुना पानी पीने से आराम मिलता है।
वजन घटाने में मददगार
मोटापे से परेशान लोग रोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम होता है और बॉडी को सही शेप मिलती है।
इम्यूनिटी बढ़ाएं
1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।
गले के रोगों से बचाव
गुनगुना पानी पीने से गले में खराश, दमा, हिचकी और तली चीजों को खाने के बाद 1 गिलास गुनगुना पानी पीना फायदेमंद बोता है। इससे गले के रोगों से बचाव रहता है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Kajal Dubey
Next Story