लाइफ स्टाइल

रोजाना खाली पेट करें अखरोट का सेवन, जानिए इसके फायदे

Tara Tandi
27 Sep 2022 5:41 AM GMT
रोजाना खाली पेट करें अखरोट का सेवन, जानिए इसके फायदे
x
ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके इस्तेमाल से हम कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं

ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके इस्तेमाल से हम कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो इनमें अखरोट भी शामिल है। बता दें अखरोट हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई तरह की दिक्कतें दूर होती हैं। अखरोट में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और हेल्दी फैट पाए जाते हैं जो ब्रेन को तेज कर सकते हैं। वहीं इसके साथ ही यह कई मेमोरी पावर को बूस्ट करता है। साथ ही थायराइड जैसी समस्याओं को भी दूर करने में प्रभावी हो सकता है। सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से आपको कई फायदे हो सकते हैं। तो चलिए अखरोट के फायदों के बार में जानते हैं।

बता दें अखरोट के सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। इससे वजन घटाने में भी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट अखरोट खाने के फायदे। अखरोट का सेवन करने से कैंसर से बचाव किया जा सकता है। इससे प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। अखरोट में पाई जाने वाली पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाया जाता है जो कैंसर से महफूज रखने में आपकी मदद करता है।
वहीं रोजाना भीगे अखरोट का सेवन करने से हड्डियों और दांतों की मजबूती को बढ़ाई जा सकती है। इसमें मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड हड्डियों की मजबूती को बढ़ा सकते हैं। वहीं अखरोट का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। बता दें इसमें मौजूद प्रोटीन की अधिकता वजन को कम करता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वजन कंट्रोल करता है अखरोट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। जो आपके बढ़ते वजन को घटा सकता है। वहीं अखरोट का सेवन सुबह खाली पेट करने से डायबिटीज कंट्रोल की जा सकती है। खासतौर पर इसके सेवन से आप टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं।

न्यूज़ सोर्स: amritvichar

Next Story