लाइफ स्टाइल

इन चार चीजों का करें सेवन, वायु प्रदूषण से रहेंगे सुरक्षित

Tulsi Rao
23 Nov 2021 4:16 AM GMT
इन चार चीजों का करें सेवन, वायु प्रदूषण से रहेंगे सुरक्षित
x
हमारे आसपास मौजूद कई तरह की बीमारियां हमारी एक छोटी सी गलती की वजह से हमें बीमार कर सकती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हम अपना विशेष ध्यान दें।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हमारे आसपास मौजूद कई तरह की बीमारियां हमारी एक छोटी सी गलती की वजह से हमें बीमार कर सकती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हम अपना विशेष ध्यान दें। इसके लिए एक अच्छी दिनचर्या को अपनाना, समय-समय पर अपना चेकअप करवाना, व्यायाम करना और खानपान जैसी अन्य चीजों का भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। जैसे- वायु प्रदूषण, हमारे आसपास दिखने वाला प्रदूषण भले ही हमें खुली आंखों से कम लगे, लेकिन ये हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी होता है। ऐसे में हमें मास्क पहनना चाहिए, घर से कम बाहर निकलना चाहिए जैसी अन्य बातों का भी ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन इन सबके अलावा हमें अपने खानपान का भी विशेष ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि वायु प्रदूषण की वजह से हम कई तरह की बीमारियों से घिर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसे में आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं, जो आपको फायदा दे सके। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

शहद
वायु प्रदूषण की वजह से खांसी और गले में खराश हो सकती है। इसलिए इनमें राहत पाने के लिए आप शहद का सेवन कर सकते हैं। रात को सोने से पहले और दिन में आप शहद का सेवन कर सकते हैं। आप इसे काली मिर्च पाउडर और भुने हुए अदरक के साथ भी खा सकते हैं।
नींबू पानी
वायु प्रदूषण से कई तरह की एलर्जी होने का खतरा भी बना रहता है। इसलिए इससे बचने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से लाभ मिल सकता है। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
शहद वाली हर्बल चाय
वायु प्रदूषण से खांसी जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं। इसलिए आप को करना ये है कि हर्बल चाय में लगभग दो चम्मच शहद डालना है और फिर इसका सेवन भी करना है। दिन में कम से कम दो बार इसका सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है।
मुरब्बा
आप लहसुन या शहद के मुरब्बे का भी सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको लाभ मिल सकता है। लहसुन और शहद में पाए जाने वाले औषधीय गुण शरीर को कई फायदे देने का काम करते हैं।


Next Story