लाइफ स्टाइल

सर्दियों में करें आंवले का सेवन, जानें अजब गजब फायदे

Triveni
21 Dec 2022 6:33 AM GMT
सर्दियों में करें आंवले का सेवन, जानें अजब गजब फायदे
x

फाइल फोटो 

सर्दियों के मौसम में खाने का मजा दोगुना हो जाता है। खाने-पीने के शौकीन लोगों को इस मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सर्दियों के मौसम में खाने का मजा दोगुना हो जाता है। खाने-पीने के शौकीन लोगों को इस मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौसम में पोषक तत्वों से भरपूर आंवले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चाहें तो आप सर्दियों में आंवले के मुरब्बे या जूस का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो, चलिए जानते हैं, सर्दियों में आंवला खाने के क्या फायदे हैं।

1. दांतों के लिए फायदेमंद
दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए आप नियमित रूप से आंवले का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो दांतों को सड़ने से बचाता है।
2. याददाश्त बढ़ाने में
आंवले में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो मस्तिष्क के लिए मददगार है। इसे खाने से दिमाग को पोषण मिलता है। यह याददाश्त बढ़ाने के लिए लाभकारी माना जाता है।
3. आंखों के लिए फायदेमंद
आंवले में मौजूद कैरोटीन आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से आंवले का सेवन करते हैं, तो आंखों की समस्या से बच सकते हैं। स्वस्थ आंखों के लिए आंवले का जूस पी सकते हैं।
4. दिल के लिए फायदेमंद
इसमें आयरन, पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से दिल से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती है।
5. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखें
आंवला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। कब्ज की समस्या में एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
6. हड्डियों के लिए फायदेमंद
आंवला में कैल्शियम उच्च मात्रा में होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक है। हड्डियों से जुड़ी समस्या को कम करने के लिए नियमित रूप से आंवले का सेवन कर सकते हैं।

Next Story