- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ग्लोइंग और जवां स्किन...
लाइफ स्टाइल
ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए करें आंवला का सेवन, शरीर भी रहेगा स्वस्थ
jantaserishta.com
5 Oct 2025 5:02 PM IST

x
नई दिल्ली: हर कोई स्वस्थ और खूबसूरत दिखना चाहता है, लेकिन आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोगों को पर्सनल केयर के लिए वक्त बहुत कम मिल पाता है। ऐसे में आंवला का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद में आंवला को न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि सौंदर्य का भी रक्षक माना गया है।
आंवला को आयुर्वेद में रसायन कहा गया है, यानी ऐसा पदार्थ जो शरीर को पुनः ऊर्जावान और युवा बनाए रखता है। इसमें पोषण का भंडार होता है और यह शरीर के भीतर से त्वचा को निखार प्रदान करता है।
आंवला के पोषक तत्वों की बात करें तो यह विटामिन सी का सबसे समृद्ध प्राकृतिक स्रोत है। इसमें संतरे से करीब 20 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है। कोलेजन त्वचा को मजबूत और लचीला बनाए रखता है, जिससे झुर्रियां देर से आती हैं और चेहरा जवां दिखता है।
इसके अलावा आंवले में मौजूद पॉलीफिनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम त्वचा और हड्डियों को मजबूती देते हैं, जबकि क्रोमियम शुगर लेवल और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखता है।
आंवला रक्त को शुद्ध करने में भी सहायक है। यह खून की गुणवत्ता को सुधारता है जिससे मुंहासे, पिंपल्स और त्वचा की एलर्जी जैसी समस्याएं कम होती हैं। नियमित सेवन से त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है। पिग्मेंटेशन और डार्क सर्कल्स कम होते हैं। यही वजह है कि आंवला को एंटी-एजिंग सुपरफूड कहा जाता है।
भारतीय रसोई में आंवले का अचार भी बेहद लोकप्रिय है। इसमें स्वाद और पोषण का अद्भुत संगम होता है। अचार बनने की प्रक्रिया में फर्मेंटेशन होता है, जिससे कुछ पोषक तत्व और अधिक सक्रिय हो जाते हैं। हालांकि, इसमें नमक और तेल की मात्रा अधिक होने के कारण इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।
आंवला को कई रूपों में उपयोग किया जा सकता है। आंवला जूस रोजाना खाली पेट 30 मिलीलीटर पीना सबसे लाभकारी माना जाता है। सूखा आंवला पाउडर शहद या पानी के साथ लिया जा सकता है। आंवला मुरब्बा स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होता है। बालों के लिए आंवला तेल और चेहरे के लिए आंवला फेस पैक त्वचा व बालों दोनों को स्वस्थ बनाते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





