- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कब्ज नहीं छोड़ रही...

x
अधिकतर लोग कब्ज की समस्या (Constipation Problem) से परेशान रहते हैं।
अधिकतर लोग कब्ज की समस्या (Constipation Problem) से परेशान रहते हैं। दरअसल कब्ज पेट की ऐसी समस्या है जो बहुत ही आम है, लेकिन कई बार ये समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। कब्ज होने पर मॉर्निंग में फ्रेश होने में बहुत दिक्कत होती है, और पाचनतंत्र भी गड़बड़ रहता है।
हमारे गलत लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से कब्ज की समस्या होती है। लेकिन अगर हम अपने खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर लें तो कब्ज की समस्या से निजात पा सकते हैं। ऐसे में हेल्दी डाइजेशन (Healthy Digestion) को बनाए रखना बहुत जरूरी है। कब्ज से राहत पाने के लिए कुछ प्राकृतिक और घर में बने जूस आपके काफी काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।
मोसंबी का जूस
मौसंबी का जूस सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। ये कब्ज के लिए भी एक अच्छा उपाय हो सकता है। बता दें कि मोसंबी में एसिड होता है जो आंत से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है जिससे कब्ज से राहत मिलती है।अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप जूस में हल्का सा नमक मिलाकर पी सकते हैं। इससे जल्द राहत मिल सकती है।
अनानास का जूस
अनानास खाने में बहुत अच्छा लगता है। थोड़ा खट्टा और थोड़ा मीठा सा अनानास कब्ज के लिए भी बहुत अच्छा होता है। ये मल को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। बता दें कि, अनानास में ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम भी होता है जो बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद करता है।
नींबू का जूस
नींबू में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये विटामिन सी से भरपूर होता है जो अपच के इलाज में मदद करता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है उन्हें नींबू का जूस अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
सेब का जूस
सेब के बारे में तो सभी को पता है कि ये कितना गुणकारी होता है। जिन लोगों को कब्ज होती है उनके लिए भी सेब बहुत लाभकारी होता है। इसका जूस कब्ज से लड़ने में बहुत मददगार होता है। इसमें सोर्बिटोल नामक तत्व होता है जो पाचन को ठीक रखता है। इसमें आयरन भी होता है जो आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story