- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दिवाली पर बच्चों के...
लाइफ स्टाइल
दिवाली पर बच्चों के लिए गिफ्ट खरीदने में हैं कंफ्यूज! ये आइडियाज बड़े काम के हैं
Rani Sahu
21 Oct 2022 2:29 PM GMT

x
बच्चों को गिफ्ट्स लेना बहुत पसंद होता है। फिर चाहे बच्चे का जन्मदिन हो या फिर कोई फेस्टिवल। गिफ्ट्स लेकर बच्चे काफी खुश हो जाते हैं। बच्चों को गिफ्ट्स देना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे बच्चे काफी पॉजिटिव रहते है जो उनकी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है। तो इस दिवाली अगर बच्चों के लिए आप कोई स्पेशल गिफ्ट लेना चाहते हैं तो कुछ सजेशन्स आपके काम आ सकते हैं।
अगर आपका बच्चा पेंटिंग करना पसंद करता हैतो आप उसके लिए कलर बॉक्स ले सकते हैं। साथ में ड्राइंग बुक भी दे सकते हैं।
बच्चों को स्टडी लैम्प की बजाय आप मून लैम्प दे सकते हैं। बच्चे इसे स्टडी लैम्प की तरह भी यूज कर सकते हैं और डेकोरेटिव आइटम बहुत ज्यादा पसंद आएगा।
देखा जाता है कि ग्लोब में भी बच्चों को बहुत इंट्रेस्ट होता है। इससे न सिर्फ बच्चों की जानकारी बढ़ती है बल्कि उनके रूम में एजुकेशनल डेकोरेटिव आइटम के रूप में भी बहुत अच्छा लगेगा।
बच्चों को स्टोरी बुक्स भी काफी पसंद होती है। इसलिए आप बच्चों को स्टोरी बुक्स भी गिफ्ट कर सकते हैं इससे उन्हें पढ़ने की आदत भी लगेगी और नॉलेज भी बढ़ेगी।
Next Story