लाइफ स्टाइल

ठंडी-ठंडी आइसक्यूब भी निखार सकती है आपकी त्वचा की रंगत

Kajal Dubey
13 Aug 2023 12:01 PM GMT
ठंडी-ठंडी आइसक्यूब भी निखार सकती है आपकी त्वचा की रंगत
x
महिलाओं को अपने चेहरे की त्वचा बहुत प्यारी होती हैं और उसे हमेशा सुंदर बनाए रखने के लिए महिलाऐं हर सम्भव कोशिश करती है। अगर सभी कोशिशो को कर लेने बाद भी आपकी त्वचा की रंगत वैसे ही रहे तो यह चिंता की स्थिति बनती है। ऐसे में आइसक्यूब्स की मदद भी त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक है। जी हाँ, आइसक्यूब्स का उपयोग सिर्फ खाने या पीने का पानी ठंडा करने का काम ही नही होता है बल्कि इसके उपयोग से आप अपनी त्वचा की रंगत को निखार सकते है, तो आइये जानते है इस बारे में......
* त्वचा पर चकत्ते, फोड़े़, फुन्सियों में भी आइस-क्यूब काफी लाभकारी माने जाते हैं। अगर फोड़े़, फुन्सियों की वजह से चेहरे पर जलन तथा सूजन महसूस हो रही हो तो आइस-क्यूब के उपयोग से काफी राहत मिलती है।
* त्वचा को टाइट रखने के लिए भी आइसक्यूब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 5-7 मिनट के लिए चेहरे पर आइसक्यूब्स को लगाये। हफ्ते में 3 बार करने से चेहरे की रंगत बढने लगती है।
* रोजाना नहाने से पहले 10 मिनट के लिए आइसक्यूब्स को लगाये। ऐसा करने से छिद्र बन होते है और कील, मुंहासो की समस्या भी दूर होती है।
* मेकअप निकालने में आइसक्यूब्स का इसेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक सफा कपड़े में बर्फ की टुकड़ी रख लो और अब इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मलते जाये।
* आइसक्यूब्स के उपयोग से चेहरे से टैनिंग की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। ऐसे में बाहर निकालने से पहले 15 मिनट के लिए ही सही चेहरे पर लगा ले।
Next Story