- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मियों में अमृत समान...
लाइफ स्टाइल
गर्मियों में अमृत समान नारियल पानी, शरीर को प्राकृतिक रूप से रखे हाइड्रेट
SHIDDHANT
17 March 2026 8:37 PM IST

x
Delhi दिल्ली। गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है और देश के कई हिस्सों में हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान के बीच शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाना और अंदर से ठंडक प्रदान करना बेहद जरूरी है। ऐसे में नारियल पानी बेहतरीन विकल्प है, जो पोषक तत्वों से भरपूर और शरीर को प्राकृतिक तरीके से हाइड्रेट रखता है।
गर्मियों में रोजाना कम से कम एक-दो नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए सुरक्षित और प्राकृतिक पेय है। बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड ड्रिंक्स या सोडा के बजाय ताजा नारियल पानी में कोई मिलावट या अतिरिक्त चीनी नहीं होती। आयुर्वेद के अनुसार नारियल पानी गर्मियों में अमृत से कम नहीं है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, नारियल पानी गर्मियों का सबसे अच्छा और प्राकृतिक साथी है। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है, एनर्जी देता है और प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाता है। नारियल पानी को आयुर्वेद में पित्त-शामक पेय माना जाता है, यानी यह शरीर में बढ़े हुए पित्त दोष को शांत करता है। गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे थकान, कमजोरी, सिरदर्द और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नारियल पानी इन सभी समस्याओं से बचाव करता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, नारियल पानी पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए जरूरी खनिज है। यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। गर्मी में व्यायाम या बाहर काम करने के बाद नारियल पानी पीने से थकान जल्दी दूर होती है और शरीर में ताजगी आती है। इसके अलावा, नारियल पानी पाचन तंत्र को सुचारू रखता है।
इसमें मौजूद एंजाइम्स भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं और कब्ज जैसी समस्या से राहत देते हैं। त्वचा के लिए भी यह बहुत लाभकारी है। नियमित सेवन से त्वचा में नमी बनी रहती है, दाने-फुंसियां कम होते हैं और गर्मी से होने वाले संक्रमण से बचाव होता है।
Tagsनारियल पानीगर्मी से बचावडिहाइड्रेशनआयुष मंत्रालयहेल्थ टिप्सगर्मियों का पेयप्राकृतिक ड्रिंकइलेक्ट्रोलाइट्सपोटैशियमब्लड प्रेशरपाचन तंत्रत्वचा की देखभालहेल्दी लाइफस्टाइलसमर हेल्थपानी की कमीथकानएनर्जी ड्रिंकआयुर्वेदपित्त शामकहेल्थ न्यूजइंडिया हेल्थफिटनेसइम्युनिटीडेली हेल्थ टिप्सन्यूट्रिशनगर्मी का असरहाइड्रेशनप्राकृतिक उपायस्वास्थ्य लाभसमर केयरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





