- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फायदा ही नहीं नुकसान...

x
कोकोनट वॉटर या नारियल पानी (coconut water) नेचुरली ठंडा पेय है। यह प्यास बुझाने के साथ शरीर के लिए भी बहुत गुणकारी है। यह गर्मियों के दिनों में आपके शरीर को अंदर से ठंडा करके बहुत सी दिक्कतों को दूर करता है। लेकिन आपको नारियल पानी से होने वाले नुकसान के बारे में शायद ही पता होगा। ज्यादा मात्रा में नारियल पानी पीने से भी शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। जी हां गलत समय और मात्रा में नारियल पानी पीने से फायदे की जगह व्यक्ति को इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर नारियल पानी पीने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं...
नारियल पानी पीने के नुकसान
- नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ सकती है ऐसे में आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में पेट की समस्या वाले लोगों को लूज़-मोशन हो सकते हैं।
- नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है जिससे आपको ठंड लगने की परेशानी हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों को ठंड बहुत जल्दी लगती है। उनको नारियल पानी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए
- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन लोगों को नारियल पानी ज्यादा नहीं पीना चाहिए। नारियल पानी में रक्तचाप कम करने वाले गुण होते हैं। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के लिए दवा खाने वाले लोगों को डॉक्टर की राय के बाद ही नारियल पानी पीना चाहिए।
- अगर आपकी सर्जरी हुई है तो बिना डॉक्टर की सलाह लिए नारियल पानी का सेवन न करें। सर्जरी के तुरंत बाद नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मुश्किल आ सकती है।
- जिन लोगों को किडनी की समस्या होती है उन्हें अपनी डाइट में नारियल पानी शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
- जिन लोगों को पेट में सूजन की समस्या है उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए।
- कई लोग एक्सरसाइज के बाद नारियल पानी पीते हैं। लेकिन नारियल पानी में सोडियम की मात्रा कम होती है ऐसे में इससे प्यास बुझ जाती है लेकिन नारियल पानी पीने की बजाय आपको सादा पानी पीना चाहिए। सादा पानी में सोडियम ज्यादा होता है।
नारियल पानी पीने का सबसे सही समय
नारियल पानी आप दिन भर में कभी भी पी सकते है लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करते है तो इसके कई फायदे होते है। अगर सुबह खाली पेट आप नारियल पानी पीते हैं तो इससे सुस्ती दूर हो जाती है शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है। इसके अलाव आप खाना खाने से पहले या बाद में भी नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको कई फायदे मिलेंगे। नारियल पानी नेचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और वर्कआउट से पहले ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। वर्कआउट से पहले इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। यह कैलोरी में कम और पचने में आसान होता है। इसलिए वर्कआउट के बाद भी इसका सेवन किया जा सकता है।
दिन में कितना नारियल पानी पिएं
शरीर को रोजाना 2,600 मिलीग्राम से 3,400 मिलीग्राम तक पोटेशियम की आवश्यकता होती है। एक नारियल में लगभग 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है। लेकिन नारियल पानी के अधिक सेवन से व्यक्ति को हाइपरक्लेमिया हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो रोजाना 2-3 नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Kajal Dubey
Next Story