लाइफ स्टाइल

नारियल तेल से चेहरे के दाग हो जाएंगे दूर

Apurva Srivastav
12 April 2023 3:07 PM GMT
नारियल तेल से चेहरे के दाग हो जाएंगे दूर
x
बरसों से नारियल तेल (Coconut oil) का उपयोग खाना बनाने, त्वचा और बालों में लगाने के उपयोग में लाया जा रहा है। नारियल तेल होता भी इतना फायदेमंद है कि इससे बहुत सी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। त्वचा के लिए भी इसके बहुत से फायदे देखने को मिलते हैं। अगर आपके चेहरे पर काले दाग हो रहे हैं, तो नारियल का तेल आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। नारियल का तेल त्वचा के लिए चमत्कारिक तौर पर फायदे दिखाता है। तो चलिए जानते हैं, इसको आप किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं और इसका फायदों के बारे में-
नारियल तेल से चेहरे के दाग हो जाएंगे दूर, जानें इस्तेमाल का तरीका
नारियल के तेल में पाया जाने वाला लॉरिक एसिड एक्ने (Acne) के दाग को साफ करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप रात में नारियल तेल को लगाकर सो सकते हैं। ज्यादा असरकारक होगा।
रूखी त्वचा के लिए नारियल का तेल बहुत उपयोगी होता है। अगर आप भी रूखी त्वचा (Dry skin) से परेशान हैं, तो आज से ही नारियल तेल को रात में सोते समय लगाना शुरू करें।
अब लोग चेहरे पर तेल की जगह मॉइश्चराइजर लगाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप मॉइश्चराइजर की जगह नारियल तेल का उपयोग करेंगे। तो इससे चेहरे की त्वचा मुलायम (Soft skin) बनेगी।
नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। जिसके चलते नारियल के तेल को चेहरे पर लगाने पर फ्री रेडिकल्स या कहें जीवाणु स्किन पर नहीं घूमते।
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव (Sensitive skin) है, तो ऐसे में नारियल तेल को चेहरे पर लगा सकते हैं।
नारियल का तेल टैनिंग (Tanning) को हटाने का काम भी करता है।
Next Story