लाइफ स्टाइल

कोकोनट मिल्क शेक बनाने की आसान रेसिपी

Admin4
3 Jun 2021 9:05 AM GMT
कोकोनट मिल्क शेक बनाने की आसान रेसिपी
x
गर्मियों में अक्सर लोग खाने से ज्यादा ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों में अक्सर लोग खाने से ज्यादा ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहते हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करने वाले होते हैं। ऐसी ही एक ड्रिंक का नाम है कोकोनट मिल्क शेक। कोकोनट मिल्क शेक न सिर्फ बनाने में आसान होता है बल्कि सेहत के लिए भी खासा फायदेमंद होता है। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है टेस्टी कोकोनट मिल्क शेक।

कोकोनट मिल्क शेक बनाने के लिए सामग्री-
-1/2 कटोरी नारियल
-1/2 गिलास नारियल पानी
-1/4 गिलास दूध
-2 टेबलस्पून चीनी
-आइस क्यूब जरूरत के अनुसार
कोकोनट मिल्क शेक बनाने की विधि-
कोकोनट मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर जार में नारियल, नारियल का पानी, दूध और चीनी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसे तब तक चलाते रहें जब तक कि स्मूद पेस्ट न बन जाए। आपका टेस्टी कोकोनट मिल्क शेक बनकर तैयार है। इसे आइस क्यूब डालकर सर्व करें।
इस आर्टिकल को शेयर करें


Next Story