लाइफ स्टाइल

छोटे और खराब हो गए हैं कपड़े? जानें रियूज करने के टिप्स

SANTOSI TANDI
9 Aug 2023 11:48 AM GMT
छोटे और खराब हो गए हैं कपड़े? जानें रियूज करने के टिप्स
x
जानें रियूज करने के टिप्स
अगर आप अपने घर में मौजूद किसी भी चीज को दोबारा यूज करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ आपकी बचत होगी, बल्कि आप पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में अपना योगदान दे पाएंगे। जैसे बहुत से लोग अपने पुराने कपड़ों को जला देते हैं या फेंक देते हैं। मगर आप चाहें तो कपड़ों को रियूज भी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में जानें आसान टिप्स।
पुराने कपड़ों से पायदान बनाने का तरीका
पुराने कपड़ों को फेंकने की बजाए आप उनसे पायदान बना सकते हैं। घर को साफ रखने के लिए हम सभी के घर में पायदान होता है। पुराने कपड़ों को गोल-गोल घुमाकर आप उन्हें आपस में जोड़कर खुद पायदान तैयार कर सकते हैं। अगर कपड़े ज्यादा हैं तो आप बड़ा या 1 से ज्यादा पायदान भी तैयार कर सकते हैं। (टूटे हुए कप को ऐसे करें रियूज)
पुराने कपड़ों से बैग कैसे बनाएं
आजकल आपने बहुत सारे लोगों को कपड़े से बने बैग्स को यूज करते हुए देखा होगा। इन दिनों कपड़ों से बने बैग ट्रैंड में भी है। आप इन बैग्स को बनाने के लिए कलर कॉन्बिनेशन का ध्यान रखकर कपड़ों का चुनाव करें। साथ ही आकार का भी ध्यान रखें। अगर आपको भारी सामान उठाना है, तो मजबूत कपड़ा यूज करों।
फटे कपड़ों से वॉशिंग मशीन का कवर बनाएं
वॉशिंग मशीन का कवर आपकी मशीन को खराब होने से बचाएगा। साथ ही मशीन गंदी भी नहीं होगी। कोशिश करें कि आप चादर जैसे कपड़े का इस्तेमाल वाशिंग मशीन का कवर बनाने के लिए करें। चूहे आदी से बचाने के लिए भी कवर यूज करना एक अच्छा ऑप्शन है।
खराब कपड़ों से फ्रिज के लिए हैंडल कवर बनाएं
इन सभी चीजों के अलावा आप खराब कपड़ों से फ्रिज का कपड़ा भी बना सकते हैं। फ्रिज के हैंडल पर गंदे निशान लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप फटे हुए कपड़ों पर बटन लगातर हैंडल कवर बना देंगे, तो सारी दिक्कत हल हो जाएगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story