- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- तनाव से लेकर त्वचा के...
तनाव से लेकर त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है क्लेरी सेज

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | क्लेरी सेज एक जड़ी-बूटी है, जिसका आयुर्वेद में विशेष महत्व है। वहीं, इसका इस्तेमाल औषधि की तरह किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। विज्ञान जगत में क्लेरी सेज को साल्विया स्कैलरिया कहा जाता है। यह पौधा दुनियाभर के कई देशों में पाया जाता है। आधुनिक समय में इसका महत्व बढ़ गया है, क्योंकि लोग तनाव भरी ज़िंदगी जीने लगे हैं। इससे न केवल डायबिटीज और मोटापे का का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि कई अन्य बीमारियां भी दस्तक देती हैं। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि क्लेरी सेज डायबिटीज और तनाव के लिए वरदान है। साथ ही कई अन्य बीमारियों में भी लाभकारी है। आयुर्वेद में क्लेरी सेज के तेल के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो आइए क्लेरी सेज तेल के फायदे जानते हैं-





