लाइफ स्टाइल

जले हुए बर्तनों की सफाई बनती है बड़ी समस्या, आसान बनाने के लिए ले इन घरेलू उपायों की मदद

SANTOSI TANDI
24 Aug 2023 2:19 PM GMT
जले हुए बर्तनों की सफाई बनती है बड़ी समस्या, आसान बनाने के लिए ले इन घरेलू उपायों की मदद
x
आसान बनाने के लिए ले इन घरेलू उपायों की मदद
अक्सर देखा गया है कि किचन में कभीकभार भूल के कारण बर्तन जल जाते हैं और वो काले हो जाते हैं। यह जले हुए बर्तनों की सफाई करना महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या बन जाती हैं। क्योंकि घंटों की मशक्कत के बाद भी ये अच्छे से साफ़ नहीं हो पाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आपका काम आसन हो जाएगा और जले हुए बर्तन झट से साफ़ हो जाएंगे। तो आइये जानते है इन घरेलू उपायों के बारे में।
नमक
हुए बर्तन में नमक और पानी डाल कर खौलाएं। इसे 4 मिनट तक के लिये उबालें। फिर दाग को बर्तन धोने वाले तार या ब्रश से साफ कर लें।
टमाटर का रस
टमाटर का रस काफी प्रभावशाली होता है। जले हए बर्तन में टामटर का रस और पानी को गरम करें। फिर इसे ब्रश से साफ कर लें। आप चाहें तो इसमें नमक का भी प्रयोग कर सकती हैं।
बेकिंग सोडा
जले हुए बर्तन में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। फिर 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गरम पानी डालें। फिर इसे बर्तन वाले तार से रगड़ कर साफ कर लें। आपका जला हुआ बर्तन बिल्कुल चमकने लगेगा।
नींबू का रस
एक कच्चा नींबू लें और बर्तन के साइड में रगड़े। फिर उसमें 3 कप गरम पानी डाले। अब ब्रश से जले हुए दाग के निशान साफ करें।
इमली का रस दाग हटाने के लियेकाफी अच्छा होता है। यह भी टमाटर के रस की ही तरह काम करता है। प्याज प्याज के छोटे टुकडे़ काट कर उन्हें जले हुए बर्तन में पानी डाल कर गरम करें। कुछ ही देर में आप देखेंगी कि किस तरह से बर्तन के जले हुए निशान ऊपर की ओर तैरने लगते हैं।
अमोनिया और पानी
अमोनिया और पानी को मिक्स कर के जले हुए बर्तन में गरम करें। एक बार गरम होने के बाद इसे ब्रश से साफ कर ले।
Next Story