- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बर्तन धोने के साबुन की...
लाइफ स्टाइल
बर्तन धोने के साबुन की बजह इन तरीकों की मदद से रखे लकड़ी के बर्तनों को साफ
Mohammed Raziq
24 Aug 2023 4:42 PM IST

x
लकड़ी के बर्तनों को साफ
हम सभी के घरो में लकड़ी के बर्तन देखने को जरुर मिल जायेंगे। इन बर्तनों में खाना तो नही बनाया जाता है लेकिन खाना सर्व करने का काम लकड़ी के बर्तन में होता है। ऐसे में इन्हें पानी से धोकर रखने से बदबू नही जाती है। जिसका ऐसे ही इस्तेमाल कर लेने सेहत को नुकसान पहुचंता है। लकड़ी के बर्तनों को सही रख रखाव की बहुत जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे लकड़ी के बर्तनों को साफ़ करने के तरीके के बारे में तो आइये जानते है इस बारे में...
लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है। गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिला लीजिए। इसके बाद बर्तनों को इसमें डुबोकर 15 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दीजिए। जब पानी ठंडा हो जाए तो उसमें कुछ मात्रा में गर्म पानी फिर मिला दें। 15 मिनट तक इसे यूं ही छोड़ दें और उसके बाद बर्तन को बाहर निकाल लें। सूखे कपड़े से पोंछकर बर्तन का इस्तेमाल कीजिए।
बेकिंग सोडा और नींबू के रस को आपस में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। इस पेस्ट को लकड़ी के बर्तन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। उसके बाद बर्तन को गर्म पानी से साफ कर लीजिए ।
एक कटोरी में आधा कटोरी सिरका मिलाकर रख दीजिए। इसमें एक चम्मच शहद मिला लीजिए। उसके बाद रूई के एक बड़े टुकड़े को इस घोल में मिलाकर निचोड़ लीजिए। इस कॉटन बॉल की मदद से बर्तन को अच्छी तरह रगड़कर पोंछ लीजिए। दो से तीन बार ऐसा करने पर बर्तन की गंध दूर हो जाएगी।
एक बड़े कटोरे में गर्म पानी ले लें। इस गर्म पानी में चार से पांच चम्मच नमक मिला लें। लकड़ी के बर्तन को इसमें डुबोकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। पांच से दस मिनट तक बर्तन को इसी घोल में रहने दीजिए। उसके बाद बर्तन को बाहर निकालकर, सूखे कपड़े से पोंछ लीजिए।
Next Story





