लाइफ स्टाइल

टूथपेस्ट से करें घर में मौजूद इन चीजों की सफाई

SANTOSI TANDI
21 Sep 2023 1:43 PM GMT
टूथपेस्ट से करें घर में मौजूद इन चीजों की सफाई
x
इन चीजों की सफाई
हम सभी रोजाना ब्रश करते हैं। ब्रश करने के लिए हमें टूथपेस्ट बेस्ट की जरूरत पड़ती है। हालांकि काफी कम लोग जानते हैं कि टूथपेस्ट का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। बता दें कि केवल दांत साफ करने के लिए ही टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता। आप चाहें तो इसकी मदद से घर की सफाई भी कर सकते हैं।
फोन का कवर करें साफ
अगर आपके फ़ोन का कवर गंदा हो गया है तो आपको उसे साफ करने के लिए टूथपेस्ट की मदद ले सकते हैं। आप कोई ख़राब और पुरानी ब्रश में टूथपेस्ट लगाना है और उसकी मदद से अपने फ़ोन कवर की सफाई करना हैं। सफाई करने के बाद फोन कवर को अच्छे से पानी से धो लें। ये नई फ़ोन कवर की तरह चमकने लगेगा।
लिपस्टिक का दाग हटाए
कई बार घर की दीवारों पर लिपस्टिक का दाग लग जाता है। जिससे कि हमारे घर के दीवार गंदे दिखने लगते हैं। अगर आप भी अपने घर की दीवार को साफ करना चाहती है तो आपको टूथपेस्ट लेना है। टूथपेस्ट को उस जगह पर लगाना है जहां पर दाग लगा हुआ है। कुछ देर छोड़ने के बाद दीवार को गीले कपड़े से साफ कर दें। दीवार पर लगा हुआ दाग गायब हो जाएगा।
चाय के दाग को करें साफ
कई बार दीवार पर चाय का दाग भी लग जाता है। खासकर ऐसा तब होता है जब हमारे घर में छोटे बच्चे होते हैं। ऐसे में आपको दीवार को कलर करवाने की जरूरत नहीं है आप चाहे तो दाग को छुड़ाने के लिए टूथपेस्ट की मदद ले सकते हैं। टूथपेस्ट की मदद से दाग मिनटों में हटाया जा सकता है।(टूथपेस्ट से ना करें घर की इन चीजों की सफाई)
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story