लाइफ स्टाइल

इन तरीकों से करें पीले पड़े टॉयलेट पॉट को साफ

SANTOSI TANDI
17 Aug 2023 2:28 PM GMT
इन तरीकों से करें पीले पड़े टॉयलेट पॉट को साफ
x
टॉयलेट पॉट को साफ
बाथरूम की कितनी भी सफाई कर लें, तब भी यह गंदा हो ही जाता है। खासतौर पर टॉयलेट पॉट। टॉयलेट पॉट का इस्तेमाल दिन में कई बार किया जाता है। अगर टॉयलेट की सही तरीके से सफाई न की जाए, तो यह पीला पड़ने लगता है। पीला पड़ा टॉयलेट देखने में भी बेकार लगता है। टॉयलेट पॉट को साफ करने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको टॉयलेट पॉट का पीलापन साफ करने का तरीका बताएंगे।
स्पार्कलिंग बेकिंग सोडा से कैसे करें पॉट को साफ?
how to use sparkling baking soda for cleaningक्या आपका भी टॉयलेट पॉट पीला हो गया है? पॉट का पीलापन साफ करने के लिए आप महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करती हैं? इस बार आपको घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल घर की सफाई में होता है। इसमें एसिड पाया जाता है, जो जंग के दाग से लेकर बदबू तक की समस्या को कम करने में मददगार है। टॉयलेट पॉट की सफाई के लिए भी बेकिंग सोडा फायदेमंद है।
पीले पड़े टॉयलेट पॉट को साफ करने के लिए स्पार्कलिंग बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। पॉट में थोड़ा सा सोडा डालें। अब ब्रश की मदद से पॉट को अच्छे से रगड़ लें। सोडा के ऊपर 1 कप सिरका डालें। इस पेस्ट को करीब 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिर में पानी से पॉट को साफ कर लें। बेकिंग सोडा के उपयोग से पॉट का पीलापन साफ हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इस प्रक्रिया को दोहराएं।
एसेंशियल ऑयल से कैसे साफ करें पॉट?
एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल केवल त्वचा और बालों पर ही नहीं किया जाता है। आप इन तेल की मदद से सफाई भी कर सकती हैं। नींबू के रस में एसिड पाया जाता है, जिससे काला या पीलापन साफ होता है।
एक स्प्रे बोतल में 1 कप नींबू के रस में 10-15 बूंद एसेंशियल ऑयल की मिक्स कर लें। एसेंशियल ऑयल में आप नींबू, टी-ट्री और लैवेंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब इसे पूरे पॉट पर स्प्रे कर लें। ब्रश से अच्छे से रगड़ लें और करीब 15 मिनट के लिए अब्जार्ब होने दें। फ्लश करें और देखें कि क्या पीला पड़ा पॉट साफ हो चुका है? (टॉयलेट को साफ करने के हैक्स)
कोका कोला से पॉट को साफ करने का तरीका
कोका कोला ड्रिंक काफी पसंद की जाती है। इसमें कार्बोनेट पाया जाता है। कोका कोला पीने के अलावा सफाई के लिए भी कारगर है। शायद आपको हमारी बात पर यकीन न हो, लेकिन यह सच है। आप इस ड्रिंक से पॉट को साफ कर सकती हैं।
बस आपको कोका कोला को पॉट में डालना होगा। यह बुलबुले छोड़ने लगेगा। आपको स्क्रब करने की जरूरत नहीं है। 1-2 घंटे बाद टॉयलेट पॉट को साफ कर लें। आप चाहें, तो रातभर भी पॉट में कोला डालकर छोड़ सकती हैं। (जानें कोका कोला से जुड़े हैक्स)
टॉयलेट पॉट की सफाई से जुड़ी जरूरी बातें
टॉयलेट पॉट पीला न हो, इसके लिए आपको रोजाना इसकी अच्छे से सफाई करनी चाहिए। यानी पॉट को हार्पिक या सर्फ से साफ करें। हर बार इस्तेमाल करने के बाद फ्लश जरूर करें।
अगर आप रोजाना टॉयलेट साफ नहीं कर सकती हैं, तो हफ्ते में एक बार डीप क्लीनिंग जरूर करें।
टॉयलेट पॉट पर कीटाणु पनपते हैं, जिनके कारण इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। टॉयलेट पॉट को साफ करने के बाद डिसइंफेक्ट भी जरूर करें। आपको बाजार में डिसइंफेक्ट स्प्रे मिल जाएंगे।
पॉट को मेटल से बने स्क्रब से साफ न करें। ऐसा करने से टॉयलेट पर स्क्रैच पड़ सकते हैं। इसके बजाय स्पॉन्ज और किसी साफ कपड़े से पॉट की सफाई करें।
सिरका जैसी चीजों से भी आप पॉट को साफ कर सकती हैं। सिरका के उपयोग से न केवल पीलापन बल्कि टॉयलेट से आ रही बदबू से भी छुटकारा पा सकती हैं।
केवल लिक्विड डिश सोप की मदद से भी आप टॉयलेट पॉट को साफ कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पॉट में गर्म पानी डालें। इसके बाद ऊपर से डिश सोप डाल दें। करीब आधे घंटे बाद फ्लश कर दें।
बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल भी क्लीनिंग में किया जाता है। पीले पड़े पॉट को साफ करने के लिए पानी में बोरेक्स पाउडर मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे पॉट पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब आधे से एक घंटे बाद गीले कपड़े से टॉयलेट को पोंछ लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story