लाइफ स्टाइल

सोफे के गंदे कवर को ऐसे करें साफ, जाएगा चमक

SANTOSI TANDI
30 Sep 2023 9:30 AM GMT
सोफे के गंदे कवर को ऐसे करें साफ, जाएगा चमक
x
सोफे के गंदे कवर
नया सोफे बेहद खूबसूरत दिखता है, लेकिन सोफा जैसे-जैसे पुराना होता जाता है उसी शो खत्म हो जाती है। इसका एक बहुत बड़ा कारण सोफे का कवर भी है। दरअसल सोफे के कवर का कपड़ा अलग होता है, जिसे साफ करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आपके सोफे का कवर चमक उठेगा।
क्या सोफे के कवर को मशीन में धोना चाहिए?
सोफे के कवर को कभी भी वॉशिंग मशीन में डालकर ना धोएं। ज्यादातर सोफे के कपड़े को धागों को जोड़कर बनाया गया होता। ऐसे में कवर के एक हिस्से के खराब होने से पूरा कवर खराब हो जाता है। सोफे के कवर को हमेशा हाथ से धोएं।
क्या सोफे के कवर पर साबुन लगाना चाहिए
अच्छा रहेगा कि आप सोफे के कवर को साबुन की जगह डिटर्जेंट से धोएं। दरअसल बहुत बार हम सोफे के कवर पर साबुन लगाकर उसे ब्रश से धो लेते हैं, जो गलत है। ब्रश से धोने से कवर का टेक्सचर खराब हो जाता है।
सोफा कवर को कैसे धोएं
सोफा कवर को धोने के लिए आपको सबसे पहले पानी गर्म करना है। अब इस पानी में डिटर्जेंट डालें। आप चाहें तो डिटर्जेंट की जगह शैंपू भी डाल कर सकते हैं।
अब पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा भी डाल दें। अगर आप पहली बार कवर धो रहे हैं, तो थोड़ा सा नमक भी डाल दें। ऐसा करने से कवर का रंग उतरता नहीं है।
अब आधे से 1 घंटे के लिए सोफा कवर को पानी में रखा रहने दें और फिर साफ पानी से धोएं। इस ट्रिक से सोफे के कवर अच्छे से साफ हो जाते हैं।
सोफे के कवर पर लगे जिद्दी दाग कैसे हटाएं
सोफे के कवर पर लगे जिद्दी दागों को हटाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप कवर को कम से कम आधे घंटे के लिए पानी में रखें। अब 1 कटोरी पानी लेकर उसमें आधा नींबू का रय या 2 चम्मच सिरका लें और उसमें बेकिंग सोडा मिला दें। अब इस घोल को दाग पर डालें और रब करें। इस ट्रिक से आपके सोफे का कवर अच्छे से चमक उठेगा।
Next Story