लाइफ स्टाइल

churma laddu: चूरमा लड़्डू बनाने की बिल्कुल आसान

Bharti Sahu 2
11 Sept 2024 9:54 AM IST
churma laddu: चूरमा लड़्डू बनाने की बिल्कुल आसान
x
churma laddu: फटाफट बन जाने वाली रेसिपी है। साथ ही एक साथ ढेर सारे बन सकते हैं। तो बप्पा को विसर्जन वाले दिन भोग लगाने के लिए पहले से तैयार कर रखे चूरमा की मदद से फटाफट लड्डू बनाए जा सकते हैं। नोट कर लें आसान सी रेसिपी।
सामग्री Ingredients
3 कप गेंहू का आटा
1 कप सूजी
आधा कप देसी घी
इलायची पाउडर
पानी
एक चुटकी जायफल
दो कप गुड़
एक चौथाई कप पानी
200 ग्राम खोवा या मावा
बारीक कटा काजू, पिस्ता और पॉपी सीड्स
चूरमा के लड्डू बनाने की रेसिपी Recipe for making churma laddus
-सबसे पहले किसी बड़ी थाली में गेंहू का आटा, सूजी मिला लें।
-घी को पिघलाकर डालें और साथ में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
-पानी की मदद से आटा गूंथे। ध्यान रहे कि आटा बहुत नर्म ना हो।
-अब इस गूंथे आटे की लोई बना लें और हल्का सा दबाकर चपटा कर लें।
-कड़ाही में घी डालें और इन सारी लोई को सुनहरा तलकर निकाल लें।
-ठंडा हो जाए तो सबको फोड़कर ग्राइंडर जार थोड़ा सा जायफल डालकर पीस लें।
अब कड़ाही में गुड़ डालकर पिघलाएं, जब गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाए तो इसमे 200 ग्राम खोवा डाल दें।
-चम्मच की मदद से मिलाएं और जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो हाथों से मिक्स करें।
-इसमे बारीक कटा पिस्ता और काजू डालें। साथ में भुने पॉपी सीड्स को डालकर मिलाएं और लड्डू तैयार करें।
Next Story