- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बिना प्लम केक के अधूरा...
बिना प्लम केक के अधूरा होगा क्रिसमस का त्यौहार, जानें इसे बनाने की आसान विधि

इस समय चारों तरफ क्रिसमस का माहौल बना हुआ है। हर कोई इस फेस्टिवल की तैयारी में लगा है। मार्केट से लेकर मॉल्स तक, हर जगह आपको क्रिसमस ट्री और सेंटा के साथ अन्य कई तरह की डेकोरेशन देखते को मिलती है। यह त्यौहार अपने साथ कई खुशियां लेकर आता है। जब बात क्रिसमस सेलिब्रेशन की हो रही है तो उसमें केक की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। शायद ही कोई हो जिसे क्रिसमस केक पसंद न हो। क्रिसमस ट्री और गिफ्ट्स के बाद इस त्यौहार में जिस चीज़ की सबसे ज़्यादा डिमांड होती है वो है प्लम केक की।
अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए इस दिन लोग खासतौर पर केक कटिंग करते हैं। क्रिसमस केक को बनाने के लिए लोग काफी दिन पहले ही तैयारी शुरू कर देते हैं। आपको बता दें इस केक को बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए ज़रूरी नहीं है कि आलूबुखारे होना ही चाहिए। जामुन, किशमिश और बादाम जैसे ड्रायफ्रूट्स से भी शानदार केक बनाया जा सकता है। इस साल क्रिसमस के मौके को खास बनाने के लिए आप भी अपने घर पर प्लम केक बनाएं। चलिए आपको प्लम केक बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।
सबसे पहले बादाम और फ्रूट्स लें और इसे 2 बड़े चम्मच मैदे के साथ मिलाकर एक तरफ रख दें। अब आप अंडे, चीनी, वनीला एसेंस और बटर को एक साथ मिक्स कर लें। अब इन मिश्रण को मैदे में मिक्स करने के बाद फ्रूट मिक्सर को भी इसमें मिला लें। अब आपका केक का बैटर तैयार हो जाएगा। अब इस बैटर को बेकिंग टिन में डालकर अच्छे से फैला लें। अब प्रीहीट ओवन में करीब 40 मिनट के लिए केक बनने के लिए रख दें। 40 मिनट के बाद अब इसे ओवन से निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद आप इसे गार्निश कर सर्व कर सकते हैं।





