लाइफ स्टाइल

इन टिप्स को फॉलो करके चुनें सही नेल पेंट, हाथ लगेंगे खूबसूरत

SANTOSI TANDI
20 Jun 2023 9:14 AM GMT
इन टिप्स को फॉलो करके चुनें सही नेल पेंट, हाथ लगेंगे खूबसूरत
x
हाथ लगेंगे खूबसूरत
हाथों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई तरह के महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। घरेलू नुस्खे ट्राई करते हैं। त्योहारों पर महिलाएं अपने नेल्स पर अलग-अलग कलर की नेल पेंट लगाती हैं। कई बार ऐसा होता है कि, जो कलर हम अपना हाथों के लिए चुनते हैं उसे लगाने के बाद हाथ काले नजर आते हैं। ऐसे में आपको इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए कि, जो आपकी स्किन टोन से उसके हिसाब से ही कलर को चूज करें।
कई सारी ऐसी और भी टिप्स हैं जिनको ध्यान में रखते हुए ही आपको नेल पेंट चुननी चाहिए।
स्किन टोन का रखें खास ध्यान
कई बार होता है कि, हम नेल पेंट खरीद लेते हैं लेकिन उन्हें लगाने के बाद हमारे हाथ काले नजर आते हैं। जिसकी वजह से आप उन्हें तुरंत उतारना पसंद करते हैं। ऐसे में आपको स्किन टोन का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर उसका ध्यान रखकर आप अपने लिए नेल पेंट चूज करेंगी तो हाथों को खूबसूरती दोगुनी कर पाएगी।
जैसे- अगर आपके हाथों का कलर फेयर है तो इसके लिए आप लाइट पिंक कलर, रेड कलर, ब्राउन और भी लाइट कलर शेड को ट्राई कर सकती हैं। लेकिन डार्क टोन में कोशिश करें कि, लाइट शेड न लगाएं। इसको लगाने से आपके हाथ काले नजर आएंगे। साथ ही नेल पेंट (समर सीजन के लिए नेल पेंट) लगाने का कोई फायदा नहीं होगा।
नेल पेंट की क्वालिटी का रखें खास ध्यान
जब भी आप नेल पेंट खरीदें तो उसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें। इससे आपके नाखून भी खराब नहीं होंगे साथ ही लगाने के बाद वो थोड़े समय तक अच्छे से चल जाएगी। इसकी एक कोटिंग ही आपके नेल्स के लिए अच्छी होगी। साथ ही जो कलर आपको चाहिए होगा वो भी आसानी से मिल जाएगा। इस तरह की नेल पेंट 100 से लेकर 500 तक के रेंज में मिलेगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों से आप इन्हें खरीद सकती हैं।
डार्क और लाइट कलर को कॉन्ट्रास्ट करके चुनें
कई ऐसी महिलाएं होती हैं जिन्हें डार्क कलर के साथ लाइट कलर (ट्रेंडी नेल पेंट कलर) लगाना काफी पसंद होता है। अगर आपको भी ये कॉन्ट्रास अच्छा लगता है तो इसके लिए आपको कलर के मिक्स मैच का खास ध्यान रखना होगा। तभी आप इन्हें अपने हाथों पर लगा सकती है।
नेल पेंट चुनने के और भी अलग-अलग तरीके हैं। जिसको ट्राई करके आप अपने नेल्स को खूबसूरत दिखा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story