- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अपनी स्किन के हिसाब से...
लाइफ स्टाइल
अपनी स्किन के हिसाब से ऐसे चुनें साड़ी का सही रंग, लगेंगी सबसे अलग
Mohammed Raziq
25 Aug 2023 6:06 PM IST

x
, लगेंगी सबसे अलग
जब भी हम साड़ी खरीदने जाते हैं तो इसके लिए साड़ी डिजाइन और कलर का ध्यान रखते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम स्किन टोन का भी ध्यान रखें। क्योंकि कई सारे कलर ऐसे होते हैं जो हर एक स्किन टोन पर सूट नहीं करते हैं। इसलिए जब भी साड़ी खरीदें तो इस बात का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। इससे आपकी स्किन भी अच्छी रहेगी साथ ही आप खूबसूरत नजर आएंगी।
डार्क कलर साड़ी
अगर आप डार्क कलर साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो ये बात आपके लिए जानना जरूरी है कि इस तरीके की साड़ी ब्राइट स्किन की लड़कियों पर काफी अच्छी लगती हैं। इसमें आप डार्क ब्लैक, ब्लू और ब्राउन शेड चूज कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें की आप चाहे तो बेज कलर वाली साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन और मार्केट दोनों में ऑप्शन मिल जाएंगे।
साड़ी के अलग-अलग कलर आप डिफरेंट फैब्रिक के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे अलग पैटर्न भी मिल जाएंगे।
डबल शेड साड़ी
कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें डबल शेड साड़ी पहनना काफी पसंद होता है। लेकिन इस तरीके की साड़ी (साड़ी में दिखे लंबी) गेहूं कलर वाली लड़कियों पर अच्छी लगती हैं। इसमें दोनों कलर इक्वल होता है। इसलिए इसमे स्किन टोन न ही डार्क नजर आता है और न ही लाइट दिखाई देता है। ऐसे में अगर आपका स्किन टोन भी ऐसा है तो ये साड़ी कलर आपके लिए परफेक्ट हैं। इसमें आप दिखेंगी भी खूबसूरत और सबसे अलग नजर आएंगी।
साड़ी खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
इसके लिए आपको फेब्रिक का खास ध्यान रखना होगा।
साड़ी की लेंथ का भी ध्यान रखें।
इस बात का ध्यान रखें की साड़ी खरीदते वक्त उसके डिजाइन का ध्यान रखें।
साड़ी खरीदते वक्त अपने स्किन टोन (सिंपल साड़ी डिजाइन) का खास ध्यान रखें।
ऐसे और भी कई सारी चीजें होती हैं जिनका खास ध्यान रखना पड़ता है। तभी आपका लुक परफेक्ट लगता है। वरना आप कोई भी कपड़ा स्टाइल कर लें वो आपके ऊपर अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Next Story





