लाइफ स्टाइल

सेहतमंद रहने के लिए इस तरह चुनें पीनट बटर

SANTOSI TANDI
16 Aug 2023 8:18 AM GMT
सेहतमंद रहने के लिए इस तरह चुनें पीनट बटर
x
चुनें पीनट बटर
पीनट बटर का चलन आजकल काफी बढ़ गया है। इससे कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं और नुकसापीन भी हो सकते हैं। इसमें अच्छी सेहत के लिए कई न्यूट्रिशन्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। पीनट बटर में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी3, विटामिन बी6, फोलेट, कॉपर, आयरन, जिंक, पोटेशियम और सेलेनियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। पीनट बटर का उपयोग वजन कम करने और वजन घटाने दोनों में किया जा सकता है। हालांकि, इसे चुनने और खाने का तरीका अलग होता है। अगर आप पीनट बटर का चुनाव सही तरीके से करेंगी, तो इससे आपको लाभ भी मिलेगा और इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स का पूरा फायदा भी आप ले पाएंगी। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल से जानते हैं।
कैसे करें सही पीनट बटर का चुनाव?
आपको ऐसे पीनट बटर का चुनाव करना है, जिसमें अलग से शुगर को न मिलाया गया है। पीनट बटर ऐसा होना चाहिए, जिससे पीनट से मिलने वाली सभी लाभ आपको मिल सकें। इसमें अतिरिक्त शुगर नहीं होनी चाहिए।
इसमें अतिरिक्त नमक भी नहीं होना चाहिए। नेचुरली ये जितना नटी और नमकीन मूंगफली से है, इसे बस उतना ही होना चाहिए। इसमें एक्स्ट्रा सोडियम न हो, पीनट बटर लेते वक्त इस बात का ध्यान रखें।
इसमें अतिरिक्त तेल भी नहीं होना चाहिए। मूंगफली का प्राकृतिक तेल ही काफी है। अतिरिक्त तेल की वजह से पीनट बटर के गुण खत्म हो सकते हैं और कोलेस्ट्रोल बढ़ सकता है।
पीनट बटर के साथ आप डेट्स या चॉकलेट को ले सकते हैं। फ्लेवर वाले पीनट बटर भी खराब नहीं होते हैं। लेकिन आपको इसकी मात्रा का भी ध्यान रखना है।
पीनट बटर के फायदे और नुकसान
पीनट बटर से कई फायदे और नुकसान भी हो सकते हैं।
अगर आप बिना अतिरिक्त तेल और चीनी वाले पीनट बटर का सेवन कर रही हैं, तो इससे दिल से जुड़ी परेशानियों से बचाव होता है और डायबिटीज कम करने में भी यह सहायक होता है।
यह नेचुरल एनर्जी का एक अच्छा सोर्स है। इससे आपको दिन भर के लिए पर्याप्त एनर्जी मिलती है। इतना ही नहीं, पेट के लिए भी यह अच्छा होता है।
यूरिक एसिड की समस्या और स्किन से जुड़ी परेशानियों में यह कई बार नुकसान भी पहुंचा सकता है।
जिन लोगों को ब्लोटिंग जल्दी हो जाती है, उन्हें भी इसका इस्तेमाल लिमिट में करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- कितना जानते हैं आप पीनट बटर के दिलचस्प इतिहास के बारे में
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story