लाइफ स्टाइल

अपनी उम्र के अनुसार चुनें खाना

Kajal Dubey
5 Sept 2022 7:16 PM IST
अपनी उम्र के अनुसार चुनें खाना
x
अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित खाना बेहद जरूरी है, लेकिन इस बात का खास ध्यान देना होता है
अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित खाना बेहद जरूरी है, लेकिन इस बात का खास ध्यान देना होता है कि किस उम्र में किस चीजों का सेवन करना चाहिए। दरअसल उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। उम्र के साथ साथ शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए उसकी जरूरत भी बदल जाती है। ऐसे में हर उम्र में लोगों को सही पोषण की जरूरत होती है। दिन भर में जो भी हम खाते पीते हैं जरूरी नहीं है कि वह शरीर के लिए फायदेमंद हो। सही खान-पान कई बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है। लेकिन खानपान भी तभी फायदेमंद होता है, जब उसे शरीर के अनुसार खाने का सेवन किया जाए। आइए जानते हैं अपनी एज के अकॉर्डिंग कैसे चुने अपना भोजन।
20-30 की उम्र में खाने में शामिल करें आयरन
20 से 30 साल के लोगों में सबसे ज्यादा टेंशन नौकरी, पढ़ाई व शादी की होती है और इन टेंशन की वजह से वह अच्छे खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इस उम्र के लोगों को अपने खाने में कैल्शियम, आयरन व फोलेट शामिल करना चाहिए। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। वहीं मस्तिष्क को तेज चलने की ताकत देता है। आयरन से शरीर में मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट मिलता है। इस उम्र के लोगों को अपने आहार में दही, दूध, दाल, मूंगफली व पालक का जूस जरूर शामिल करना चाहिए।
30- 40 की उम्र में खाने में शामिल करें मैग्नीशियम
30 से 40 साल की उम्र में कैलरीज और मैग्नीशियम पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इस उम्र में मसल घटने लगते हैं जो मेटाबॉलिज्म को कम कर देता है। मैग्नीशियम की मात्रा इस उम्र के लोगों को भरपूर एनर्जी देगी और ब्लड प्रेशर और शुगर को मेंटेन करने में भी मदद करेगी। इस उम्र के लोगों को अपने डाइट में बादाम, काजू व दूध, दही, पालक शामिल करना चाहिए।
40-50 की उम्र में खाने में शामिल करें कैल्शियम
40 से 50 साल की उम्र में हड्डियों को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में कैल्शियम व विटामिन वाली चीजों का भरपूर सेवन करना चाहिए। कैल्शियम का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होगी। इस उम्र में लोगों को अपने भोजन में पत्तेदार सब्जी, मछली जैसी चीजों को प्लान में शामिल करना चाहिए।

न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन
Next Story