- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गलत खानपान और खराब...
लाइफ स्टाइल
गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है आइये जाने फौरन कंट्रोल के उपाय
Tulsi Rao
18 Feb 2023 6:26 PM GMT

x
फाइल फोटो
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का वसा है
जनता से रिस्ता वेबडेस्क | गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, हाई बीपी से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का वसा है। इसका उत्सर्जन लिवर से होता है। यह हार्मोन, विटामिन समेत कई आवश्यक तत्वों के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के हैं। इनमें बैड कोलेस्ट्रॉल हृदय के लिए नुकसानदेह साबित होता है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से बढ़ते कोलेस्टॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं-
-क्विनोआ में फाइबर पाया जाता है, जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए डाइट में क्विनोआ को जरूर शामिल करें।
-हेल्थ एक्सपर्ट्स सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। इसमें आवश्यक पोषक विटामिन, मिनरल, फाइबर, कैफीन, एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड तत्व पाए जाते हैं, जो मधुमेह, मोटापा और हृदय रोग में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रोजाना ग्रीन टी जरूर पिएं।
-अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो ऑलिव ऑयल का यूज करें। कई शोधों में साबित हो चुका है कि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में ऑलिव ऑयल कारगर साबित हो सकता है। ऑलिव ऑयल से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को फौरन कम किया जा सकता है।
-सीफूड्स सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए साल्मन, टूना मछली और केकड़े को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Tagsगलत खानपानखराब दिनचर्या की वजह से शरीर में कॉलेस्ट्रकरे फौरन कंट्रोल के उपायCholesterol in the body due to wrong dietbad routinetake measures to control immediatelyताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआजकी महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेहिंदी समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBreaking NewsToday's Breaking NewsToday's Important NewsToday's Big NewsHindi NewsPublic RelationsLatest NewsDaily News
Next Story