लाइफ स्टाइल

इस एक्सरसाइज़ की मदद से काम कर सकते है कोलेस्ट्रॉल

Subhi
23 Dec 2020 9:26 AM IST
इस एक्सरसाइज़ की मदद से काम कर सकते है कोलेस्ट्रॉल
x
बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल किसी भी तरह से शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता खासतौर से आपके हार्ट के लिए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल किसी भी तरह से शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता खासतौर से आपके हार्ट के लिए। इसके अलावा ये अन्य कई दूसरी बीमारियों को भी जन्म देता है। हालांकि खानपान में जरूरी एतिहात बरत कर आप इसे काफी हद तक कम कर सकते हैं लेकिन अगर आप खाने के शौकीन हैं और उससे बहुत ज्यादा कॉम्प्रमाइज नहीं करना चाहते तो आप इन एक्सरसाइजेस की मदद ले सकते हैं।

स्विमिंग

स्विमिंग से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता बल्कि ये आपके लंग्स और हार्ट के लिए भी बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। इसके अलावा मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए भी ये बहुत ही अच्छी कॉर्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है। तो स्विमिंग के जरिए वजन कम करने के साथ ही आप कोलेस्ट्रॉल लेवल भी आसानी से मैनेज कर सकते हैं।

वॉक

पैदल चलना बहुत ही अच्छी और असरदार एक्सरसाइजेस में से एक है जिससे आप कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के साथ उनके होने की संभावनाओं को भी कम कर सकते हैं। पैदल चलने के फायदों में वजन कम करने के अलावा, मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाना, मूड को हैप्पी रखना जैसी चीज़ें शामिल हैं। सबसे जरूरी और अच्छी बात कि सुबह-शाम नियमित वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और बहुत ही आसानी से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

दौड़ना

अगर आप जिम जाने के चक्कर से बचने के साथ हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल दोनों को आसानी से मैनेज करने की सोच रहे हैं तो रनिंग एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है। जो कैलोरी बर्न करने के साथ आपका वजन भी नहीं बढ़ने देती। साथ ही मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ाने और टोन्ड करने के लिए भी रनिंग है बेस्ट।

साइक्लिंग

एक्सरसाइज में थोड़ा फन एड करना चाहते हैं तो साइक्लिंग का ऑप्शन चुनें। मोटापा तो कम होता ही है साथ ही हड्डियों, हार्ट और पोस्चर के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। सबसे महत्वपूर्ण इससे आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं।

वेट लिफ्टिंग

बेशक वेट लिफ्टिंग हर किसी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन इससे आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कम कर सकते हैं। हाथ-पैरों के मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ती हैं वो टोन्ड होती है। हार्ट रेट बढ़ता है जिससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है।


Next Story