लाइफ स्टाइल

CHOCLATE PASTRY RECIPE : बनाइये टेस्टी चॉक्लेट पेस्ट्री घर घर बच्चो को करिये खुश

Ritisha Jaiswal
17 Jun 2024 2:52 AM GMT
CHOCLATE PASTRY RECIPE : बनाइये टेस्टी चॉक्लेट पेस्ट्री घर घर बच्चो को करिये खुश
x
PASTRY RECIPE :पेस्ट्री बेकरी के प्रमुख फूड आइटम में एक होती है। लोगों के बीच इसकी बहुत डिमांड रहती है। यह एक पॉपुलर डिश है, जो हर एज ग्रुप के लोगों को पसंद आती है। हालांकि बच्चे इस पर कुछ ज्यादा ही मोहित होते हैं। बर्थडे पार्टी BIRTHDAY PARTY में तो इसकी उपस्थिति जरूर होती है। क्रीम CREAM के कारण यह कुछ-कुछ केक का एहसास भी कराती है। पेस्ट्री कई चीजों को मिलाकर बनाई जाती है जैसे कि आटा, चीनी, दूध, मक्खन, बेकिंग पाउडर और अंडे आदि। हम आपको ब्रेड BREAD से बनने वाली पेस्ट्री PASTRY के बारे में बताएंगे। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा समय और मेहनत की जरूरत नहीं है।
सामग्री (Ingredients)
4 वाइट ब्रेड स्लाइस
1/3 कप व्हिप क्रीम
2 बड़े चम्मच चीनी
2 बड़े चम्मच रंगीन शुगर बॉल
25-30 चॉकलेट चिप्स CHOCLATE CHIPS
1-2 चेरी
1/4 कप पानी
विधि (Recipe)
– सबसे पहले फ्रिज में रखे गए एक ठंडे बाउल BOWL में व्हिप क्रीम डालकर चम्मच से फेटें।
- 2 मिनट तक धीमे फेटें और 3 मिनट तक तेजी से फेंटें।
– अब एक कटोरी मे चीनी और पानी को अच्छे से घोल लें ताकि शुगर सिरप तैयार हो जाए।
– पेस्ट्री बनाने के लिए ब्रेड के किनारों को काट लें और बीच में से भी काट लें।
– ब्रेड के टुकड़े को ट्रे में रखें और उस पर 1 चम्मच शुगर सिरप फैलाएं।
- इसके बाद क्रीम की एक मोटी लेयर फैलाएं और ब्रेड का दूसरा टुकड़ा रखें।
- इसके ऊपर भी ठीक पहले की तरह शुगर सिरप और इसके बाद क्रीम फैलाएं।
- इसी तरह से 5 लेयर करें और सबसे आखिरी लेयर को पूरी तरह से क्रीम से कवर कर दें।
- ब्रेड पेस्ट्री को चॉकलेट चिप्स, क्रीम, वेफर्स WAFERS या अपने मनपसंद तरीके से सजाएं।
Next Story