- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घास नहीं, बल्कि औषधि...
लाइफ स्टाइल
घास नहीं, बल्कि औषधि है 'चिरचिटा'! जानें इसके अद्भुत फायदे
jantaserishta.com
26 July 2025 1:19 PM IST

x
नई दिल्ली: बंजर भूमि और खेतों में आसानी से उगने वाला पौधा 'चिरचिटा' आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है। जानकारी कम होने की वजह से लोग इसे घास समझकर उखाड़कर फेंक देते हैं, लेकिन यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसके पत्ते और बीजों का इस्तेमाल कई रोगों के इलाज के लिए किया जाता है।
चिरचिटा को कई लोग 'अपामार्ग' या 'लटजीरा' भी कहते हैं। यह आमतौर पर सड़क के किनारे, खाली जमीनों और खेतों में खरपतवार के रूप में उगता हुआ देखा जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 1-3 फीट तक होती है। वहीं, इसकी पत्तियां अंडाकार या गोल होती हैं। इसकी सबसे खास पहचान इसके फूल और बीज होते हैं, जो एक लंबी, पतली डंडी पर ऊपर की ओर लगे होते हैं। ये बीज कांटेदार होते हैं और अक्सर कपड़ों या जानवरों के बालों से चिपक जाते हैं, इसलिए इसे 'चिरचिटा या 'चिटचिटा' भी कहते हैं।
सुश्रुत संहिता में चिरचिटा (अपामार्ग) का उपयोग विशेष रूप से घावों, सूजन और रक्तस्राव को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसमें चिरचिटा को एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधे के रूप में वर्णित किया गया है, जिसके पत्तों, जड़ों, बीजों और तने का उपयोग विभिन्न प्रकार के उपचारों में किया जाता है। साथ ही यह मूत्र संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने, त्वचा रोगों और पाचन संबंधी समस्याओं के उपचार में भी उपयोगी बताया गया है।
चिरचिटा की पत्तियों या जड़ को पीस कर बना लेप जोड़ों के दर्द, गठिया और सूजन को कम करने के लिए भी उपयोगी माना गया है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। कई लोग इसे दातून के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं; माना जाता है कि यह दांतों का दर्द, मसूड़ों की कमजोरी और मुंह की दुर्गंध को दूर करने में सहायक है।
चरक संहिता में चिरचिटा का उल्लेख फोड़े, चोट और घावों के उपचार में किया गया है। माना जाता है कि किसी भी तरह के घाव पर इसकी पत्तियों का रस लगाने से लाभ मिलता है। लेकिन इसके सेवन से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





