लाइफ स्टाइल

CHINESE NOODLES BALL RECIPE: बनाइये बच्चो की पसंदीदा डिश चिनेसे नूडल्स बॉल जानिए रेसिपी

Ritisha Jaiswal
19 Jun 2024 6:43 AM GMT
CHINESE NOODLES BALL RECIPE: बनाइये बच्चो की पसंदीदा डिश चिनेसे नूडल्स बॉल जानिए रेसिपी
x
CHINESE NOODLES BALL RECIPE :बच्चे मनमौजी होते हैं जो खाने में कई नखरे करते हैं। इस दौरान देखने को मिलता हैं कि बच्चों को कुछ चटपटा खाना ही पसंद आता हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ चटपटे स्नैक्स SNACKS की तलाश में हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए चाइनीज नूडल्स बॉल्स बनाने की रेसिपी RECIPE। इसे बनाना भी आसान हैं और बच्चे बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
नूडल्स - 2 पैकेट
आलू - 3-4
मैदा - 1 कप
नूडल्स मसाला - 2 पैकेट
हरी मिर्च - 1
अदरक - 1 टुकड़ा
शिमला मिर्च - 1
हरा धनिया - 1 कप
काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
रिफाइंड ऑयल - 2 चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन को गर्म कर लें।
- इसके बाद इसमें दो कप पानी डालें।
- पानी को उबाल लें। जैसे पानी उबले तो उसमें नूडल्स डालकर पका लें।
- हल्का नर्म होने के बाद नूडल्स को किसी बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद आलू को उबाल लें और उन्हें मैश कर लें।
- उबले हुए आलू में शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया काटकर डालें।
- सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद एक कटोरे में मैदा डालें।
- मैदे में पानी डालकर एक घोल तैयार कर लें। इस घोल में नमक और काली मिर्च डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स MIX करें। अब सूखे नूडल्स को तोड़कर एक कटोरी में डालें।
- अब नूडल्स को हाथ में लेकर गोलाकार में मैदे वाले घोल में डालें।
- इसके बाद नूडल्स में सूखे टुकड़े भी मिक्स करें। सारे नूडल्स से ऐसे ही बॉल्स BALLS तैयार कर लें।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें नूडल बॉल्स को डालकर फ्राई कर लें।
- जैसे बॉल्स अच्छे से फ्राई FRY हो जाए तो किसी प्लेट में निकाल लें।
- नूडल्स बॉल्स बनकर तैयार है। हरी चटनी के साथ सर्व SERVE करें।
Next Story