लाइफ स्टाइल

घर पर ही चौपाटी का मजा देगी चायनीज भेल

Kajal Dubey
19 Aug 2023 5:23 PM GMT
घर पर ही चौपाटी का मजा देगी चायनीज भेल
x
तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 200 ग्राम नूडल्स
- 1/4 कप मूंगफली (भुनी व दरदरी पिसी हुई)
- 1 टेबलस्पून टोमैटो सॉस
- 1 टेबलस्पून शेज़वान सॉस
- 1/4 कप प्याज़ (बारीक कटे हुए)
- 1/4 कप पत्तागोभी (बारीक कटे हुए)
- 4 टेबलस्पून हरी प्याज़ (बारीक कटे हुए)
- 1 टीस्पून हरी मिर्च कटी हुर्ई
- तेल आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
- चायनीज भेल बनाने के लिए नूडल्स में 1 टीस्पून तेल, चुटकीभर नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 5 मिनट तक उबाल लें और पानी निकाल दें।
- पैन में तेल गर्म करके उबले हुए नूडल्स को फ्राई कर लें।
- गैस बंद कर दें और पैन उतारकर नूडल्स को ठंडा कर लें।
- एक बड़े बाउल में फ्राई किए हुए नूडल्स और बाकी बची हुई सारी सामग्री मिलाएं।
- हरी प्याज़ से गार्निश करें। लीजिए तैयार है आपकी चायनीज भेल।
Next Story