- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- China अपने कानूनी...
लाइफ स्टाइल
China अपने कानूनी हितों की रक्षा में सभी जरूरी कदम उठाएगा
SHIDDHANT
26 Feb 2026 10:01 PM IST

x
chini चीनी: वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 25 फरवरी को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के संबंधित बयान के बारे में संवाददाता के सवाल का जवाब दिया। संवाददाता ने पूछा कि हाल में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा कि अमेरिका पहले चरण के चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक समझौते के कार्यान्वयन में चीन के प्रदर्शन के बारे में 301 जांच आगे बढ़ाएगा और संभवतः टैरिफ संबंधी कदम उठाएगा । इस पर चीन की क्या टिप्पणी है?
इसके जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि पहले चरण का चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक समझौता वर्ष 2020 के शुरू में प्रभावी हुआ। उसके बाद चीन ने अनुबंध की भावना पर कायम रहते हुए महामारी के अचानक असर और इससे पैदा आपूर्ति श्रृंखला में बाधा व वैश्विक आर्थिक मंदी आदि प्रतिकूल कारकों पर काबू पाने में प्रयास किया। चीन ने बौद्धिक संपदा अधिकार की रक्षा मजबूत करने और वित्तीय व कृषि उत्पाद बाजारों का खुलापन बढ़ाने आदि में पूर्व निश्चित समय पर अपना वादा निभाया। व्यापारिक सहयोग में भी चीन ने समझौते को पूरी तरह से पूरा किया।
इसके विपरीत, अमेरिका ने चीन पर निर्यात नियंत्रण को सख्त किया और दो-तरफा निवेश पर प्रतिबंध लगाया। अमेरिका ने समझौते की भावना का उल्लंघन किया और समझौते को लागू करने के माहौल व शर्तों को खराब बनाया। सही या गलत को चीन ने श्वेत पत्र में स्पष्ट तौर पर बताया है।
प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साल से चीन और अमेरिका ने क्रमशः पांच चरणों का व्यापारिक और आर्थिक परामर्श किया और सिलसिलेवार अहम उपलब्धियां प्राप्त कीं। आशा है कि अमेरिका पहले चरण के समझौते के कार्यान्वयन को वस्तुनिष्ठ और तर्कसंगत तरीके से देखेगा। चीन अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है। अगर अमेरिका फिर भी संबंधित जांच बढ़ाता है तो चीन अपने कानूनी हितों की रक्षा में सभी जरूरी कदम उठाएगा।
Tagsचीनअमेरिकाजैमीसन ग्रीरपहले चरण का आर्थिक समझौताव्यापारिक सहयोगनिर्यात नियंत्रणनिवेश प्रतिबंधबौद्धिक संपदाकानूनी सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





