- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बच्चे हर काम में...
लाइफ स्टाइल
बच्चे हर काम में रहेंगे आगे, पेरेंट्स अपनाये ये तरीके
Rounak Dey
13 July 2023 12:19 PM GMT

x
लाइफस्टाइल: अक्सर माता-पिता की अपने बच्चों से यह शिकायत रहती है कि उनका बच्चा अच्छी तरह न तो पढ़ाई करता और न ही समय पर अपना होमवर्क खत्म करता है। इतना ही नहीं कई बार तो पेरेंट्स इस बात से भी परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा उनकी कोई बात नहीं मानता। अगर आपकी भी अपने बच्चे को लेकर यही सब शिकायतें हैं तो उन्हें डांटने या मारने की जगह प्रोत्साहित करें, उनके आसपास के माहौल को ध्यान से देखिए, ताकि उनमें पॉजिटिविटी आने के साथ वो सहज भी महसूस कर सकें। ध्यान रखिए, बच्चे वही सीखते हैं, जो आसपास होता हुआ देखते हैं। बच्चे की सही संगत उसके व्यक्तित्व के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है। आइए जानते हैं कैसे आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपने बच्चे को कर सकते हैं मोटिवेट।
अगर आप अपने बच्चे को किसी चीज को करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं तो सबसे पहले माता-पिता खुद को भी उस कार्य में शामिल करें। उदाहरण के लिए, अगर बच्चे को किसी खेल, पढ़ाई संबंधी विषय या अन्य किसी काम के प्रति प्रेरित करना चाहते हैं, तो पेरेंट्स को पहले खुद उस विषय में अपनी रुचि दिखानी चाहिए ताकि, बच्चा भी उस चीज में इंटरेस्ट ले सकें। अक्सर पेरेंट्स बच्चों की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में बच्चे निराश होने लगते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को चाहिए कि उनके पास चाहे कितना भी जरूरी काम क्यों न हो वो अपने बच्चों के लिए टाइम हमेशा निकाले। उनकी बातों को ध्यान से सुनकर उसका जवाब जरूर दें। उससे बात करें कि वह कौन-कौन सी प्रतियोगिता में भाग ले रहा है या फिर उसे किसी चीज में आपकी मदद की जरूरत तो नहीं है। ऐसी बातें बच्चों से करने से उनका मनोबल बढ़ता है। बच्चे को सही और गलत के बीच का फर्क समझाते हुए प्यार और धैर्य से काम लें। उसे समझाएं कि वह जो काम कर रहा है उसका परिणाम क्या हो सकता है। इसका उसके ऊपर क्या असर हो सकता है।
माता-पिता को बच्चे के कोशिश करने पर उसका हौसला बढ़ाना चाहिए। हौसला बढ़ाने के लिए उसकी तारीफ करें। भले ही बच्चे को किसी काम को करने में सफलता न मिली हो, लेकिन उसकी मेहनत और कोशिश के लिए उसकी सराहना जरूर करें। ऐसा करने से बच्चे को खुशी मिलेगी और वो अगली बार और मेहनत के साथ वह काम पूरा करने की कोशिश करेगा। बच्चों को गिफ्टस बहुत पसंद होते हैं। ऐसे में बच्चों का मनोबल बढ़ाने की यह भी एक अच्छा तरीका हो सकता है। बच्चे की हर उपलब्धि के लिए उसे उसका मनपसंद गिफ्ट दें।
Next Story