- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chia seeds pancake:...
लाइफ स्टाइल
Chia seeds pancake: हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट का नया ऑप्शन
Tara Tandi
12 Oct 2025 11:02 AM IST

x
Chia seeds pancake रेसिपी: ब्रेकफास्ट में अक्सर कुछ गरमागरम खाने का मन करता है। ऐसे में आप चिया सीड्स से पैनकेक बना सकते हैं। बच्चों को पैनकेक खूब पसंद आते हैं। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो यह आपके लिए एकदम परफेक्ट डिश है। आजकल ये रेसिपी काफी हिट हो रही है। इसमें सभी ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो हेल्दी होती हैं। पैनकेक खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। यह स्वाद में भी किसी तरह से कम नहीं है। ऐसे में कह सकते हैं कि यह हर पैमाने पर खरा उतरता है। सुबह की शुरुआत इतनी अच्छी चीज से हो जाए तो क्या कहने। फिर तो पूरे दिन मन खुश रहेगा।
सामग्री (Ingredients)
गेहूं का आटा - 2 कप
चिया सीड्स - 1 बड़ा चम्मच
पानी - 1/2 कप
स्वादानुसार नमक
क्रश किए हुए सूखे फल - 3 बड़े चम्मच
सेंकने के लिए ऑलिव ऑयल
विधि (Recipe)
- पैनकेक बनाने के लिए आटा, सूखे फल, चिया सीड्स, नमक और पानी को मिक्स कर लें।
- इससे गाढ़ा घोल जैसा तैयार करना है। इसे आधा घंटे के लिए किसी कपड़े से ढ़ककर रख दें।
- करीब आधा घंटे के बाद आटे में से थोड़ा हिस्सा लें और पैन में फैला दें।
- केक को फैलाने से पहले पैन में अच्छी तरह से ऑलिव ऑयल लगा लें।
- अब इस पैनकेक को दोनों तरफ से मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से सेंक लें।
- तैयार है स्वादिष्ट चिया सीड्स पैनकेक।
Tagsचिया सीड्स पैनकेकरेसिपीChia Seed Pancake Recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





