- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वजन कम करने के और कब्ज...
वजन कम करने के और कब्ज की समस्या दूर करने में बेहद फायदेमंद है चैरी

केक, पेस्ट्री और भी दूसरी डिशेज़ की खूबसूरती बढ़ाने वाला चैरी देखने में भले ही छोटा सा होता है लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े-बड़े हैं। विटमिन ए, सी, फोलेट, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और के का बेहतरीन स्त्रोत है चैरी। इसके अलावा इनमें थायमीन, राइबोफ्लैविन, विटमिन बी-6 और पैटोथेनिक अम्ल भी काफी मात्रा में होता है। फाइबर से भरपूर चैरी में भरपूर मात्रा में पानी और कार्बोहाइड्रेट होता है, तो वहीं सैचुरेटेड वसा, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा बहुत ही कम होती है।
वजन होता है कम
इस फल में वसा की मात्रा बहुत ही कम और लगभग 75 फीसद पानी होता है। जिससे पेट तो भरता ही है साथ ही मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहता है। ये आंतों द्वारा कोलेस्ट्रॉल अवशोषण के प्रोसेस को धीमा कर देता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
कब्ज रोकने में मदद
चैरी में फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। जिससे पाचन सही रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती।
मानसिक तनाव से राहत
चैरी में मेलाटोनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। जो तनाव और नींद न आने की समस्या दूर करता है। तो अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो चैरी का सेवन करें।
दिल को बनाता है दुरुस्त
चैरी में आयरन, मैगनीज, जिंक, पोटैशियम और बीटा कैरोटीन जैसे कई सारे फायदेमंद तत्व होते हैं। जो हार्ट को हेल्दी रखने का काम करते हैं।
आंखों को रखे निरोग
विटामिन ए की मात्रा से भरपूर चैरी के सेवन से आप अपनी आंखों को भी लंबे समय तक सेहतमंद रख सकते हैं।
गठिया के दर्द से दिलाती है निजात
चैरी का एंथोसियानिन तत्व गठिया दर्द को दूर करने में बहुत ही कारगर है। गठिया होने पर बॉडी में यूरिक एसिड का लेवल बहुत ज्यादा बनता है, जिससे हाथों-पैरों के ज्वॉइंट्स में सूजन के साथ दर्द भी होता रहता है।
हेल्दी बालों के लिए
चैरी में विटामिन बी और विटामिन सी की मात्रा शामिल होती है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। जड़ें मजबूत होती हैं तो बालों का टूटना-गिरना भी कम हो जाता है।





