लाइफ स्टाइल

हैंडलूम की बढ़ती लोकप्रियता के बीच आ रहे ठगी के मामले, इस तरह करें असली-नकली की पहचान

SANTOSI TANDI
2 Sep 2023 7:15 AM GMT
हैंडलूम की बढ़ती लोकप्रियता के बीच आ रहे ठगी के मामले, इस तरह करें असली-नकली की पहचान
x
इस तरह करें असली-नकली की पहचान
समय के साथ एक बार फिर हैंडलूम पसंद किया जाने लगा हैं जिसमें कपड़े मशीन की जगह हाथों से बनाए जाते हैं। हैंडलूम में बना सामान बेहतरीन क्वालिटी का होता हैं जिसमें अपने हाथों से बुनकर हथकरघे की मदद से तैयार किया जाता हैं। वर्तमान में इसकी बहुत डिमांड हैं जिसकी वजह से इससे जुड़े ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। कई लोग ऊंचे दामों में नकली हैंडलूम बेच रहे हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आपको हैंडलूम की अच्छी समझ हो ताकि आप असली-नकली की पहचान कर पाए। आज इस कड़ी में हम आपको इससे जुड़े ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप असली और नकली हैंडलूम की पहचान आसानी से कर सकते हैं।
कपड़े का टेक्सचर
हैंडलूम के कपड़े मशीन में नहीं बनाए जाते हैं। इन्हें बुनकर हाथ और हथकरघे की मदद से बनाते हैं। लेकिन इसके बावजूद हैंडलूम साड़ियां ज्यादा सॉफ्ट और लचीली होती हैं। ऐसे में आप जब भी हैंडलूम के कपड़े खरीदें तो उन्हें आपकी स्किन पर ड्रेप कर जरूर चेक करें। हैंडलूम साड़ियां या कपड़े मशीन पर बने कपड़ों की तुलना में अधिक नर्म और आरामदायक होते हैं।
धागे पर दें नजर
हैंडलूम की साड़ियों में एक्स्ट्रा धागे नजर आते हैं। आप पल्लू को पलटकर देखें और अगर उन पर धागे दिख रहे हैं तो ये हाथ से बने हैंडलूम साड़ियां ही हैं।
चेक करें सरकारी छाप
हैंडलूम कपड़े में सरकारी छाप दी जाती है। जिसससे उनकी ऑथेंटिसिटी आसानी से पहचानी जा सके। ऐसे में जब भी हैंडलूम कपड़े खरीदें तो यह छाप चेक करें। ये मशीन लूम से हैंडलूम के अलग होने की पहचान है।
नजर आएंगे पिन होल्स
हैंडलूम में बनी हुई साड़ियों को लूम में फंसाने के लिए छोटे-छोटे पिन्स में लटकाया जाता है। इन होल्स को आप साड़ी के बॉर्डर पर ढूंढ सकते हैं। ये हैंडलूम साड़ियों की निशानी होते हैं। मशीन लूम में ये नहीं दिखता। इस तरह आप जब भी अगली बार हैंडलूम खरीदने जाएं तो इन सारी चीजों पर नजर डालें।
Next Story