लाइफ स्टाइल

दिवाली पर इस मार्केट से करे सस्ती शॉपिंग

3 Nov 2023 4:01 PM GMT
दिवाली पर इस मार्केट से करे सस्ती शॉपिंग
x

सस्ती शॉपिंग ; सस्ती शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं होता। हर कोई चाहता है कम कीमत पर अच्छा सामान मिल जाए। त्योहारी सीजन चल रहा है। इस फेस्टिव सीजन में लोग शॉपिंग भी जमकर करते हैं। दिवाली नजदीक है दिवाली पर हर कोई घर को अच्छे से सजाना चाहता है। घर को सजाने ले लिए कई सामान खरीदते है लेकिन ये खर्च इना बढ़ जाता है कि कुछ चीजों के लिए हमे मन मारना पड़ता है। अगर आप भी कम कीमत में सस्ती शॉपिंग करना चाहते है तो ये पोस्ट आपके लिए ही है। इस पोस्ट में हम आपको ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे जहाँ कम कीमत में अच्छा सामान मिल जाएगा।

भागीरथ मार्केट

यहां आपको रंग-बिरंगी मालाएं, सजावटी लाइटें, मोमबत्तियां, जूमर, मोमबत्ती जैसी टिमटिमाती रोशनी और सजावट का सामान मिलेगा। यह बिजली के सामान का सबसे अच्छा बाजार है। यहां मिलने वाले सस्ते सामान से आप कम कीमत में घर को सजा सकेंगे। खरीदारी करते समय कीमतों की जांच अवश्य करें।

करोल बाग मार्केट

इस बाजार में आपको मिट्टी के दीये और सजावटी सामान मिल जाएंगे। आप अपने बजट में खरीदारी कर पाएंगे। भीड़ से बचने और सही सामान खरीदने के लिए दिवाली से पहले खरीदारी करना जरूरी है।

दरीबन कला बाज़ार

चांदनी चौक का यह बाजार बहुत मशहूर है। यहां घर की सजावट का सामान सस्ते दामों पर मिल सकता है। इस जगह से सस्ते दाम पर खरीदें।

सरोजिनी नगर मार्केट

दिल्ली का सरोजिनी मार्केट स्ट्रीट शॉपिंग के लिए मशहूर है। यहां आप कपड़े, आभूषण से लेकर सजावटी सामान तक सब कुछ उचित कीमत पर खरीद सकते हैं। आप यहां से अपने बजट में ढेर सारा सामान खरीद सकते हैं।

Next Story