लाइफ स्टाइल

दिल्ली-NCR में यहां मिलते हैं सस्ते होटल, जानिए कितना है किराया?

SANTOSI TANDI
6 Oct 2023 11:56 AM GMT
दिल्ली-NCR में यहां मिलते हैं सस्ते होटल, जानिए कितना है किराया?
x
सस्ते होटल, जानिए कितना है किराया?
दिल्ली-NCR में रहने वाले कपल्स के लिए सबसे बड़ी समस्या होटल ढूंढने की होती है। उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर वह अपने पार्टनर के साथ ऐसे किस होटल में समय बिताएं, जो बजट में होने के साथ-साथ सेफ भी हो।
कपल्स खासकर ऐसे होटल में जाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें कोई अजीब नजरों से न देखें। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे होटल्स के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपकी पार्टनर को आपके साथ जाने में बिल्कुल भी असहज फील न हो।
महिपालपुर
दिल्ली के महिपालपुर में कपल्स के लिए काफी सस्ते होटल मिलते हैं। यहां होटल की शुरूआत 1 हजार से हो जाती है। अगर आप OYO होटल में नहीं ठहरना चाहते हैं, तो आप यहां आ सकते हैं। वैसे तो यहां OYO होटल भी मिल जाएंगे।
लेकिन अगर आप कम बजट में अच्छा होटल चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां आपको होटल के पास में ही खाने की बेहतरीन चीजें भी मिल जाएंगी। (कपल्स के घूमने के लिए ये जगह हैं सुरक्षित)
महिपालपुर में स्थित होटल की सबसे खास बात यह है कि यहां एक लाइन से आपको बहुत सारे होटल मिलेंगे। इसलिए आपकी पार्टनर को यहां असहज फील नहीं होगा।
पहाड़गंज
दिल्ली-NCR में रहने वाले कपल्स के लिए पहाड़गंज भी ठहरने की सबसे अच्छी जगह है। यहां स्थित सैकड़ों होटल और गेस्ट हाउस कपल्स के लिए काफी बेस्ट माने जाते हैं।
इसिलए अगर आप अपने पार्टनर के साथ पहली बार होटल में जाने का प्लान बना रहे हैं और आपको होटल में जाने से डर लग रहा है, तो आप यहां आ सकते हैं। (मसूरी जाने का सबसे सही तरीका)
अक्सर कपल्स को होटल में जाने से कई प्रकार का डर सताता है। लेकिन अगर आप यहां आएंगे, तो आपको यहां ढेर सारे कपल्स घूमते हुए नजर आएंगे। लेकिन पहाड़गंज के कई होटल्स में गलत काम भी होते हैं। कई बार पुलिस की रेड भी पड़ती है। इसलिए होटल बुक करते हुए उसकी रेटिंग का ध्यान रखें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
Next Story