लाइफ स्टाइल

चाणक्य नीति: मनुष्य को मौत के मुंह में पहुंचा सकती हैं ये 5 चीजें

Gulabi
20 Nov 2021 10:39 PM IST
चाणक्य नीति: मनुष्य को मौत के मुंह में पहुंचा सकती हैं ये 5 चीजें
x
चाणक्य नीति
महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमें उन्होंने समाज कल्याण से जुड़े कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की है। चाणक्य जी अपनी रणनीतियों को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। चाणक्य जी ने अपने नीतियों के दम पर ही नंद वंश का नाश कर, एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का सम्राट बनाया था। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी 5 चीजों का जिक्र किया है, जो पल भर में ही किसी भी व्यक्ति को मौत के मुंह में पहुंच सकती हैं।
चाणक्य जी के अनुसार अगर कोई मनुष्य अपनी धन-दौलत, मित्र, पत्नी या फिर राज्य को गंवा दे, तो वह उसे फिर से प्राप्त कर सकता है। लेकिन अग्नि, पानी, मूर्ख व्यक्ति, सांप और राज परिवार, ये पांच चीजे हैं, जो किसी भी व्यक्ति को एक झटके में मौत के मुंह में पहुंचा सकते हैं।
अग्नि: आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी आग से नहीं खेलना चाहिए, क्योंकि यह उसकी जान पर भारी पड़ सकता है। अग्नि पल भर में ही किसी भी चीज को जलाकर राख कर सकती है। इसलिए मनुष्य को हमेशा अग्नि से सावधान रहना चाहिए।
मूर्ख व्यक्ति: कौटिल्य के नाम से प्रसिद्ध आचार्य चाणक्य मानते हैं कि धरती पर अन्न, जल और मीठे वचन, ये तीनों चीजें ही वास्तविक रत्न है। लेकिन मूर्ख लोग पत्थर के टुकड़े को ही रत्न मानते हैं। इसलिए लोग रत्नों और धन-दौलत को लेकर लालची हो जाते हैं और यह लालच उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। चाणक्य जी के अनुसार व्यक्ति के कर्म सदा उसके पीछे चलते हैं। इसलिए मनुष्य को मूर्ख व्यक्ति से बेहद ही सावधान रहना चाहिए।
पानी: वैसे तो पानी के बिना जीवन नहीं है। मनुष्य के साथ-साथ हर जीव-जंतु को जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार यही पानी उनके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। अगर आपको तैरना नहीं आता है और आप नदी में गिर गए हैं तो आपकी पल भर में ही जान जा सकती है।
सांप: चाणक्य जी के अनुसार सांप किसी भी वक्त मनुष्य पर हमला कर सकता है। इसलिए लोगों को सांप से सावधान रहने की जरूरत होती है।
राज परिवार: चाणक्य जी मानते हैं कि कभी भी राज परिवार से बैर मौल नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ये पल भर में ही आपका सबकुछ नष्ट कर सकते हैं।
Next Story