लाइफ स्टाइल

Chanakya Niti: इन चार गुणों वाले व्यक्ति को सदैव मिलती है समाज में मान- सम्मान, कहीं आप में तो नहीं ये गुण?

Gulabi
21 Dec 2020 4:42 PM GMT
Chanakya Niti: इन चार गुणों वाले व्यक्ति को सदैव मिलती है समाज में मान- सम्मान, कहीं आप में तो नहीं ये गुण?
x
आचार्य चाणक्य बहुत ही श्रेष्ठ विद्वान थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आचार्य चाणक्य बहुत ही श्रेष्ठ विद्वान थे। चाणक्य ने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलूओं पर कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। सम्मान-प्रतिष्ठा किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे कीमती चीज होती है। इसलिए व्यक्ति अपना पूरा जीवन सम्मान प्राप्त करने और उसे संभालने में लगा देता है। कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहता है जिससे समाज में उसका सम्मान कम हो। चाणक्य कहते हैं कि चार गुण ऐसे होते हैं जो अगर किसी व्यक्ति में हो तो वह अपने पूरे जीवन में हमेशा सभी से सम्मान पाता है।


सम्मान देने वाले को मिलता है सम्मान
सम्मान कभी भी छीनने से नहीं मिलता है। सम्मान प्राप्त करने के लिए हमें भी दूसरों का सम्मान करना पड़ता है। यदि आप सामने वाले को भी सम्मान देते हैं उन्हें भी समाज में सभी से सम्मान प्राप्त होता है। जो लोग दूसरों को नीचा दिखाने के कोशिश करते हैं। वे कभी सही मायने में सम्मान प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

जो लोग करते हैं समाज हित का काम
जो लोग समाज के हित में कार्य करते हैं। जो लोग अपने ज्ञान का प्रयोग समाजहित में करते हैं। उन्हें समाज में विशेष सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे लोगों के द्वारा किए गए कार्य समाज में उन्हें सम्मान और प्रतिष्ठा का हकदार बनाते हैं।

सत्य के मार्ग पर चलने वाले को हमेशा मिलता है सम्मान
सत्य का मार्ग बहुत ही कठिन होता है लेकिन जो व्यक्ति जीवन में सत्य का मार्ग अपनाता है। वह समाज में हमेशा सम्मान प्राप्त करता है।

जिम्मेदारी की भावना से मिलता है सम्मान
जो लोग अपने परिवार और समाज की जिम्मेदारियों का निर्वहन सही से करते हैं। ईमानदारी के साथ सभी जिम्मदारी निभाते हैं, उन्हें समाज में हर व्यक्ति सम्मान की दृष्टि से देखता है, क्योंकि व्यक्ति अपने गुणों और कर्मों से ही प्रतिष्ठा का पात्र बनता है।

Next Story