- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बेफिक्र होकर मनाए...
लाइफ स्टाइल
बेफिक्र होकर मनाए Holi, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
SHIDDHANT
27 Feb 2026 10:24 PM IST

x
Delhi दिल्ली। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल के त्योहार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस खास दिन लोग एक-दूसरे के साथ खुशिया बांटते हुए प्यार और स्नेह से भरे पारंपरिक पर्व को सेलीब्रेट करेंगे।
होली को लेकर देशभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। रंग-गुलाल से बाजार सज चुके हैं और घरों से अलग-अलग प्रकार की पकवानों की खुशबू आने लगी है।
होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे लोग दिल खोलकर मनाते हैं। यूं तो यह पर्व अधिकांश लोगों को काफी पसंद होता है, लेकिन जिद्दी रंगों की वजह से आजकल लोग होली खेलने से झिझकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि होली खेलने के बाद रंग और गुलाल हाथ-पांव के नाखूनों में फंस जाते हैं, जो कई बार धोने के बाद भी हफ्तों तक साफ नहीं होते।
अगर आप उन लोगों में से हैं जिनके लिए होली पसंदीदा त्योहारों में से एक है, लेकिन आपको अपने नाखूनों से भी बहुत प्यार है, तो रंग के कारण उनके खराब होने की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। केमिकल वाले जिद्दी रंगों के दागों से नाखून को बचाने के लिए आप होली से पहले कुछ आसान और असरदार टिप्स को अपनाएं।
इसके लिए आप होली खेलने से पहले ही नाखूनों पर गहरा नेल पेंट लगाएं। वहीं, अगर आप नोल पॉलिस नहीं लगा सकते हैं, तो नेल पेंट का ट्रांसपेरेंट कोट का इस्तेमाल करें। इससे आपके नाखूनों पर एक सुरक्षात्मक लेयर बनती है, जिससे रंग या गुलाल सीधे तौर पर आपके नाखूनों पर नहीं चिपकते और कम से कम दाग छोड़ते हैं।
अक्सर होली में लंबे नाखून वालों को ज्यादा समस्या होती है। इसलिए वे लोग होली खेलने से पहले ही अपने नाखून हल्का सा ट्रिम या छोटा कर लें। इसी के साथ उसपर नेल पेंट का एक या दो कोट लगा लें। इसके अलावा आप अपनी त्वचा और नाखूनों को होली की जिद्दी रंगों से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर और सरसों या नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Tagsहोली 2026रंगों का त्योहारगुलालनेल पेंटट्रांसपेरेंट कोटनाखून सुरक्षामॉइस्चराइजरनारियल तेलसरसों का तेलहोली की तैयारीपारंपरिक पर्वरंगीन उत्सवत्वचा सुरक्षाहोली टिप्सपरिवार और मित्रजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





