लाइफ स्टाइल

सावधान : पेट के बल सोने से हो सकतें है ये भारी नुकसान

SANTOSI TANDI
20 Aug 2023 1:41 PM GMT
सावधान : पेट के बल सोने से हो सकतें है ये भारी नुकसान
x
ये भारी नुकसान
हर एक इंसान की सोने की आदत अलग अलग होती है लेकिन इनमें से ही कई लोग ऐसे भी होते है जिनकी पेट के बल सोने की आदत होती है। लेकिन यह आदत कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी पैदा करती है। डॉक्टर कहते हैं कि पेट के बल सोना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। इस आदत से सबसे पहले व्यक्ति की पाचन शक्ति पर असर होता है। पेट के बल सोने से व्यक्ति को कई तरह की बीमारियाँ होने लगती हैं। पेट के बल सोने से बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है। साथ ही इस पोजिशन से बॉडी पॉश्चर नेचुरल तरीके से नहीं रह पाता है जिससे कई बॉडी पेन भी होने लगता है। आज हम आपको बता रहे हैं पेट के बल सोने से होने वाले नुकसानों के बारे में।
पेट के बल सोने वाले मिर्गी से ग्रस्त मरीजों में आकस्मिक मौत का खतरा अधिक है। यह बात एक शोध में सामने आई है। मिर्गी मस्तिष्क संबंधी बीमारी है, जिसमें मरीज को बार-बार दौरे पड़ते हैं। करोड़ों लोग इससे पीडि़त हैं।
पेट के बल सोने से अस्थमा की बीमारी का खतरा बढ़ता है क्योंकि जब हम सोए होते होते हैं तो हमारी नाम के आगे तकिया या चादर आ जाती है जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है।
कोई भी इंसान पेट के बल सोता है तो गर्दन मुड़ जाती है। इससे ब्लड की सप्लाई सिर के अदंर सही तरीके से नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से आपके सिर में दर्द होने लगता है।
कई लोग पेट के बल सोते हैं। ऐसे सोने से स्तनों का आकार बिगड़ जाता है। इस पर हुई एक शोध भी हो चुकी है कि, पेट के बल सोने पर स्तन काफी देर गद्दे से दबे रहते हैं जिस कारण स्तनों के लिग्मेंट्स खिंच जाते हैं।
कई लोग जब पेट के बल सोते है तो उनकी रीड़ की हड्डी नेचुरल शेप में नहीं रह पाती है। इसी की वजह से लोगों को बैक पेन होने लगता है। यहां तक की किसी को ऐसे सोने से बैक पेन काफी ज्यादा भी हो सकता है।
डॉक्टरों का कहना है कि पीठ के बल सोने से चेहरा सुंदर बना रहता है, क्योंकि ऐसे सोने से आपका चेहरा दबता नहीं है और झुर्रियां भी नहीं पड़तीं।
Next Story