लाइफ स्टाइल

पुरुषों की कई परेशानियों का अंत कर सकता हैं काजू, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

SANTOSI TANDI
7 Sep 2023 7:39 AM GMT
पुरुषों की कई परेशानियों का अंत कर सकता हैं काजू, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे
x
जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे
जब भी कभी स्वस्थ आहार की बात की जाती हैं, तो उसमें ड्राई फ्रूट्स का जिक्र जरूर होता हैं जो कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स की बात हो और काजू का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ड्राई फ्रूट्स में काजू सबसे अधिक स्वादिष्ट होता है। प्लांट बेस्ड प्रोटीन के लिए सबसे अधिक इसी पर भरोसा किया जाता है। मुट्ठीभर काजू में शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फोलेट पोटैशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन बी और सी मिलता है। काजू सेहत के लिए फायदेमंद हैं सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों के लिए इसके क्या फायदे हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
प्रजनन क्षमता बढ़ाए
काजू खाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ती है। अगर आप रोजाना काजू का सेवन करेंगे, तो इससे फर्टिलिटी बढ़ेगी। काजू में मौजूद पोषक तत्व पुरुषों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। रोजाना काजू खाने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है और आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है।
टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाए
टेस्टोस्टेरोन, एक पुरुष हार्मोन है। पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल सही होना बहुत जरूरी होता है। अगर टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होता है, तो इससे फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए आप काजू का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। काजू में सेलेनियम होता है, जो पुरुष शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर बढ़ाता है।
इरेक्शन बढ़ाता है
स्वस्थ यौन संबंध और प्रदर्शन के लिए पुरुषों में इरेक्शन होना बहुत जरूरी है। कई शोधों में यह बात साबित हुई है कि इरेक्शन के लिए नाइट्रिक ऑक्साइड जिम्मेदार होती है। नाइट्रिक एसिड के लिए आर्जिनाइन अमिनो एसिड की जरूरत होती है, जो कि काजू में मिलता है।
दिल की सेहत के लिए अच्छा
काजू में हेल्दी फैट मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड दोनों रूप में रहता है। हाई शुगर और कम फाइबर वाले स्टार्च खाद्य पदार्थों के स्थान पर काजू का उपयोग किया जा सकता है। यह खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यह कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग का कारण बन सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर सौल्टेड काजू नहीं खाएं।
दर्द कम करे
काजू का सेवन करने से दर्द और सूजन को भी कम करने में मदद मिलती है। अगर आप दर्द या सूजन से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में काजू को शामिल कर सकते हैं। काजू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करते हैं।
दिमाग को करता हैं तेज
इंसान के तेज दिमाग के लिए फैेटी एसिड की जरूरत होती है। पुरुषों को अगर अपने दिमाग को तेज और मजबूत बनाना है तो इसका सेवन जरूर करना चाहिए। काजू में पाया जाने वाला जिंक, तांबा और आयरन हेल्दी ब्रेन के लिए जरूरी है। पुरुषों को सप्ताह में कम से कम 3 दिन या रोजाना थोड़ी मात्रा काजू की जरुर सेवन करनी चाहिए।
रक्त संचार में वृद्धि
लाल रक्त कोशिकाएं शरीर को क्रियाशील रखने और पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए जानी जाती हैं। नट्स जरूर खाएं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रखें। स्वस्थ रक्त परिसंचरण को बनाए रखने के लिए पुरुषों को काजू का सेवन जरूर करना चाहिए। काजू आयरन और खनिजों की दैनिक खुराक को पूरा करता है जो अधिक लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।
वजन बढ़ाने में मददगार
अगर आप दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं, तो भी काजू का सेवन कर सकते हैं। काजू में कैलोरी, फैट और कार्ब्स होते हैं, जो वेट गेन में मदद करते हैं। रोजाना काजू का सेवन करने से आपको वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।
कैंसर से बचाव
काजू एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, यह पाचन संबंधी समस्याओं को नियंत्रण में रखता है और प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में मदद करता है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि काजू में पाए जाने वाले सक्रिय एंटीऑक्सीडेंट पाचन तंत्र से संबंधित कैंसर को रोकने के लिए अपेक्षाकृत बहुत उपयोगी होते हैं। जैसे प्रोस्टेट कैंसर, आंतों का कैंसर आदि।
मसल्स बढ़ाता है
भारत में स्वस्थ पुरुष उसी को माना जाता था, जिसका शरीर भरा-पुरा हो। काजू का सेवन इसमें आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि, काजू मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। क्योंकि, इसमें प्रोटीन, विटामिन के, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम मिलते हैं। जो कि हड्डियों और मसल्स के लिए इसे बेहतरीन फूड बनाते हैं।
Next Story