- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गाजर का अचार कैसे...

x
लाइफ स्टाइल : अचार के बिना भारतीय खाना अधूरा है. इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए गाजर का अचार बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। स्वाद और पोषण से भरपूर गाजर का अचार बनाना काफी आसान है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
गाजर - 1 किलो
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
जीरा - 2 चम्मच सौंफ - 2 चम्मच मेथी दाना
- 1 छोटा चम्मच
सरसों के बीज
- 1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 चम्मच
सरसों का तेल - 300 ग्राम (आवश्यकतानुसार)
नमक - 1 कटोरी (स्वादानुसार)
बनाने की विधि:
गाजर का अचार बनाने के लिए सबसे पहले ताजी गाजर लें, उन्हें पानी से धो लें और उनका छिलका हटा दें. - इसके बाद गाजर को पतले और लंबे टुकड़ों में काट लें. - अब कटी हुई गाजर को एक बड़े बाउल में डालें और इसमें स्वादानुसार हल्दी और नमक डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिला लें. इन्हें कुछ देर तक अच्छे से मिलाएं ताकि हल्दी और नमक गाजर के साथ अच्छे से मिल जाएं.
- अब एक पैन में सरसों, जीरा, मेथी दाना और सौंफ डालकर धीमी आंच पर सूखा भून लें. सभी मसालों को करीब 1 मिनट तक भूनने के बाद गैस बंद कर दीजिए और मसालों को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए. - अब तैयार मसाले को गाजर के कटोरे में डालें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद एक पैन में सरसों का तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें. - जब तेल हल्का गर्म रह जाए तो इसे गाजर के अचार में डालें और अच्छी तरह मिला लें. - इसके बाद अचार को कांच के जार में डाल दें. अब अचार को चम्मच की सहायता से तेल में अच्छी तरह मिला लीजिये. इस तरह आपका स्वादिष्ट गाजर का अचार तैयार है.
Tagsgajar achar recipereciperecipe in hindispecial recipe जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





