लाइफ स्टाइल

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है इलायची...जाने इसके फायदे और नुकसान

Subhi
3 March 2021 5:48 AM GMT
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है इलायची...जाने इसके फायदे और नुकसान
x
इलायची हमारे किचन में मौजूद गर्म मसालों में अहम है, जिसका इस्तेमाल हम मिठाई, हलवा और खाना में करते हैं।

इलायची हमारे किचन में मौजूद गर्म मसालों में अहम है, जिसका इस्तेमाल हम मिठाई, हलवा और खाना में करते हैं। इलायची का इस्तेमाल सिर्फ खाना पकाने में नहीं होता, बल्कि हम इसकी चाय और दूध भी पीते हैं। इसके इस्तेमाल से चाय और दूध का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। इलायची में अनेकों पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इलायची एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और हाइपोलिपिडेमिक गुणों से भरपूर होती है, जो हमारे ब्लड शुगर के स्तर को नॉर्मल रखती है। आसान शब्दों में कहें तो डायबिटीज के मरीजों के लिए इलायची बेहद फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं कि इलायची के सेहत के लिए कौन-कौन से फायदे हैं।

दिल की सेहत का ध्यान रखती है:
छोटी इलायची आपके दिल की सेहत का भी ख्याल रखती है। यह फेफड़ों में ब्लड सरकुलेशन को बेहतर बनाती है। यह अस्थमा, जुकाम और खांसी जैसे रोगों का उपचार करती है। यह धड़कन को सुधारती है। इलायची में मैग्नेशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे खनिज होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है:
इलायची आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है। आप दूध में इलायची का सेवन करके अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
शरीर को गर्म रखती है:
इलायची की तासीर गर्म होती है, ये सर्द मौसम में शरीर को गर्म रखती है। आप सर्दी में इलायची का सेवन चाय में भी कर सकते हैं।
मुंह की बदबू को दूर करती है:
इलायची बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है, जो मुंह की बदबू को बहुत आसानी से दूर करती है।
कब्ज की परेशानी से निजात दिलाती है:
अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो इलायची का सेवन करें। इलायची को पानी में पकाकर पीने से कब्ज की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
इलायची के नुकसान:
ज्यादा इलायची खाना भी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इलायची तसीर में गर्म होती है जिसका अधिक सेवन करने से पेट या पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।


Next Story