- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दिल के लिए फायदेमंद...

x
गर्मियों की शुरुआत के साथ हमारी लाइफस्टाइल भी बदलने लगी है। इस मौसम में तेज गर्मी की वजह से अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। खाने-पीने में हुई जरा सी लापरवाही हमारी सेहत पर भारी पड़ सकती है। इस मौसम में खासतौर पर ऐसी फल-सब्जियां खानी चाहिए, जो गर्मी में हमें ठंडक दें और हमें सेहतमंद बनाए रखें। खरबूजा इन्हीं फलों में से एक है, जिसे गर्मियों में खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो गर्मी आते ही अपनी डाइट में खरबूजा शामिल करते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे इसके कुछ हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में-
दिल के लिए फायदेमंद
अगर आप गर्मियों में नियमित रूप से खरबूजे का सेवन करते हैं, तो इससे आप दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बच सकते हैं। दरअसल, खरबूजे में मौजूद फोलिक एसिड रक्त नलिकाओं (ब्लड वैसल्स) में खून के जमने या थक्का बनने से रोकते हैं, जिससे आपका दिल सेहतमंद बना रहता है।
कब्ज करे दूर
अक्सर गर्मियों के मौसम में ज्यादा तेल-मसाला खाने की वजह से पेट खराब हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इस मौसम में हल्का भोजन करना ही पसंद करते हैं। वहीं, अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इसके खरबूजा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है।
आंखों के लिए गुणकारी
खरबूजा हमारी सेहत के साथ ही हमारी आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी सहायक है। साथ ही यह मोतियाबिंद के खतरे को भी कम करता है।
पथरी की समस्या में असरदार
अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खरबूजे का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में पानी और ऑक्सीकाइन पाया जाता है, जो किडनी स्टोन की समस्या को ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है।
डायबिटीज में लाभकारी
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो सीमित मात्रा में खरबूजे का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, खरबूजे में मौजूद एडीनोसीन खून को पतला करने में सहायक होता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।
इम्युनिटी बढ़ाए
अगर आप अपनी इम्युनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो खरबूजा का सेवन जरूर करें। इसे खाने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है और वायरस, बैक्टीरिया का खतरा भी दूर होता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी आपकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सहायक होता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story