लाइफ स्टाइल

सूरज की रोशनी में पानी रखकर पीने से क्या बढ़ सकता है विटामिन-डी?

SANTOSI TANDI
28 Aug 2023 7:44 AM GMT
सूरज की रोशनी में पानी रखकर पीने से क्या बढ़ सकता है विटामिन-डी?
x
क्या बढ़ सकता है विटामिन-डी?
आजकल लोगों के शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी काफी आम हो गई है। खासकर, विटामिन- बी12 और विटामिन-डी की कमी से बहुत लोग परेशान है। शरीर में किसी भी विटामिन की कमी होने पर डाइट में बदलाव सबसे जरूरी होते हैं। विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए सही डाइट और सूरज की रोशनी अहम मानी जाती है। साथ ही, कई बार इसके सप्लीमेंट्स भी लेने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही आजकल सन चार्ज वॉटर का ट्रेंड काफी बढ़ा है। सन चार्ज वॉटर क्या होता है और क्या इससे शरीर में विटामिन-डी बढ़ सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
क्या होता है सन चार्ज वॉटर?
सूरज की रोशनी में रखे हुए पानी को सन चार्ज वॉटर कहा जाता है। आजकल इसका ट्रेंड काफी बढ़ गया है और काफी लोगों का मानना है कि इस पावी से शरीर में विटामिन-डी का लेवल बढ़ सकता है। लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक, यह पूरी तरह से गलत है।
सूरज की रोशनी में पानी रखकर पीने से बढ़ सकता है विटामिन-डी (How to increase Vitamin-D Level)
सूरज की रोशनी में पानी रखने से इसमें सन लाइट से कोई भी एनर्जी या गुण आते हैं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। विटामिन-डी3 फैट में घुलनशील विटामिन हैं। जब हमारी स्किन सूरज के संपर्क में आती है, तो बेशक शरीर में विटामिन-डी का लेवल बढ़ सकता है। इसलिए विटामिन-डी का लेवल कम होने पर सनलाइट में रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन सूरज की रोशनी में पानी रखकर पीने से आपको विटामिन-डी नहीं मिलेगा।
क्यों जरूरी है विटामिन-डी?
विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारी हड्डियों को दांतों को मजबूती देता है।
विटामिन-डी इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करता है।
शरीर में विटामिन-डी का लेवल सही होने से टी-सेल्स का प्रोडक्शन सही होता है, जो कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करती हैं।
यह स्ट्रेस को कम करने में भी सहायक होता है।
विटामिन-डी मसल्स की ग्रोथ के लिए भी अच्छा होता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story