लाइफ स्टाइल

क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन? जानें

SANTOSI TANDI
9 Oct 2023 12:31 PM GMT
क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन? जानें
x
सकता है वजन? जानें
वजन बढ़ने की समस्या आज के समय में काफी आम है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें खान-पान सही न होना, फिजिकल एक्टिविटी का कम होना, लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतें शामिल हैं। अच्छी सेहत के लिए सही खान-पान के साथ पूरी नींद भी जरूरी है। आपके अक्सर महसूस किया होगा कि नींद पूरी न होने का असर हमारे मूड, डेली रूटीन डाइजेशन पर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असर हमारे वजन पर भी हो सकता है। नींद की कमी किस तरह हमारे वजन को प्रभावित करती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर शिखा शर्मा दे रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।
नींद की कमी का वजन पर असर
नींद की कमी से वजन बढ़ सकता है। इससे आप कई बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं।
अगर आप पूरी नींद नहीं लेती हैं, तो इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस और ग्लूकोज इंटॉलरेंस की समस्या हो सकती है।
इसके अलावा, अगर आपकी लाइफस्टाइल सही नहीं है, तो कम उम्र में ही आपको डायबिटीज हो सकती है।
अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो आपके लिए कुछ किलो कम करना भी बहुत मुश्किल हो सकता है। वहीं, इससे आपका वजन बढ़ सकता है।
नींद पूरी न होने से टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे का खतरा रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं, पूरी नींद न लेने से स्ट्रोक और दिल की बीमारियां भी हो सकती हैं।
कई बार रात को देर तक जगने से अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स के चलते भी वजन बढ़ सकता है।
नींद पूरी न होने पर मेटाबॉलिज्म सुस्त होने लगता है। इससे थकान और सुस्ती हो सकती है और वजन पर भी असर होता है।
नींद पूरी न होने से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है, जिससे भूख बढ़ जाती है और वेट गेन हो सकता है।
पूरी नींद न होने के चलते शरीर में सुस्ती बनी रहती है। इससे कैलोरीज कम बर्न होती हैं और वेट लॉस में मुश्किल हो सकती है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
Next Story